Advertisment
 बिलासपुरखेलकूदछत्तीसगढ़

बिलासपुर की पूनम ने यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड:विश्व में बढ़ाया भारत का मान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेलवे जोन के अंतर्गत कार्यरत पूनम ने 27 अप्रैल से 7 मई 2024 तक कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित ASBC एशियन अंडर-22 और यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है।

अकाउंट असिस्टेंट के पद पर रहते बॉक्सिंग चैंपियन बनीं
अकाउंट असिस्टेंट के पद पर रहते बॉक्सिंग चैंपियन बनीं

अकाउंट असिस्टेंट के पद पर रहते बॉक्सिंग चैम्पियन बनीं

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम जोन मुख्यालय, बिलासपुर के अकाउंट विभाग में अकाउंट असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले भी पूनम कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में देश और भारतीय रेलवे का परचम लहरा चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में स्कूलों को मर्ज करने के फैसले पर रोक:प्रदेशभर में स्कूल बंद और महारैली की थी तैयारी, शिक्षकों ने दिया था अल्टीमेटम

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हमेशा से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है।

चैम्पियनशिप जीतने पर जीएम ने दी शुभकामनाएं

रेलवे द्वारा खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के कारण ही विभिन्न राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी देश एवं भारतीय रेलवे नाम निरंतर रोशन कर रहे हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि पर महाप्रबंधक ने शुभकामनाएं दी हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles