Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़महासमुंद

जंगल में छिपाकर रखे थे कैश, 14 लाख रुपए बरामद

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद. सरायपाली में हुई दो बड़ी चोरी के आरोपियों को एफआईआर होने के कुछ घंटे के भीतर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चोरी के दो मामलों मे शामिल दोनों आरोपियों से चोरी के 14 लाख 6 हजार रुपए नगदी, बैंक पासबुक व आधार कार्ड बरामद किया गया है. बता दें कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी है. आरोपियों ने शटर का बिना ताला तोड़े अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

4 मार्च 2024 को प्रार्थी कृष्ण कुमार साहू पिता पुरुषोत्तम साहू निवासी भंवरपुर रोड सरायपाली ने थाने में चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया था. उन्होंने बताया कि उनके मानस मेडिकल स्टोर से अज्ञात चोर ने 2 मार्च 2024 की रात नगदी 15 हजार रुपए एवं दो आधार कार्ड चोरी कर लिए हैं. इस पर थाना सरायपाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.

इसे भी पढ़ें:  कार रुकवाई और जबरन अंदर घुसे... दिनदहाड़े हथियारों के बल पर कारोबारी से 15 लाख की लूट

दूसरे मामले में 4 मार्च 2024 को प्रार्थी प्रवीण अग्रवाल पिता शंकर लाल अग्रवाल निवासी पदमपुर रोड सरायपाली ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया था. उन्होंने बताया कि 2 मार्च 2024 की मध्य रात्रि अज्ञात चोर ने उसके दुकान का शटर तोड़े बिना दुकान में घुसकर गल्ले से 14 लाख रुपए नगद एवं एक चेक को चोरी कर लिया है. इस पर थाना सरायपाली में अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना में लिया था. मुखबिरों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ में आरोपी गिरधारी वैष्णो पिता रविशंकर वैष्णव झिलमिल, शंकर साहू पिता स्वर्गीय गणपत साहू सरायपाली ने अपना अपराध कबूल किया. आरोपियों ने बताया कि 2 /3/2024 की रात्रि कृष्ण कुमार साहू के मेडिकल स्टोर एवं प्रवीण अग्रवाल के छड़ सीमेंट के दुकान में चोरी किए हैं. चोरी किया हुआ पूरा पैसा बैलाबाजार के पास जंगल में छिपा कर रखे हैं. इस पर आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर कुल 14 लाख 6 हजार रुपए जब्त किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

इसे भी पढ़ें:  क्रिकेटर रजत पाटीदार का मोबाइल नंबर गलती से युवक को अलॉट, विराट-एबी डिविलियर्स के आने लगे फोन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles