Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

कार रुकवाई और जबरन अंदर घुसे… दिनदहाड़े हथियारों के बल पर कारोबारी से 15 लाख की लूट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी में सोमवार दोपहर एक बड़ी लूट की वारदात हुई। पंडरी थाना क्षेत्र के कांपा रेलवे फाटक के पास बोरवेल कारोबारी चिराग जैन से तीन बाइक सवार बदमाशों ने 15 लाख रुपए लूट लिए। वारदात इतनी सटीक योजना के तहत हुई कि कारोबारी को भनक तक नहीं लगी।

एक किलोमीटर तक पीछा कर दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, आरोपी कारोबारी का करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह सुनसान जगह पहुंचे, बदमाशों ने उनकी कार को रुकवाया और जबरन अंदर घुस गए। तीनों ने चेहरा ढका हुआ था और गले में हथियार लगाकर धमकी दी, ‘चुपचाप बैठे रहो, वरना मार देंगे’। इसके बाद उनके पास रखे 15 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  सीबीएसई 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा पर घमासान, हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग से मांगा जवाब

बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से आए लुटेरे

जानकारी के अनुसार, लुटेरे बिना नंबर की बाइक पर आए थे, जिस पर अंग्रेजी में “BOSS” लिखा हुआ था। घटना के बाद कारोबारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पंडरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही ये आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वारदात के बाद शहर से बाहर निकल गए होंगे।

इसे भी पढ़ें:  CG BREAKING: आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में हुए शामिल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles