Advertisment
दिल्ली

दिल्ली में बंद होंगे 250 मोहल्ला क्लीनिक, स्वास्थ्य मंत्री ने बताई ये वजह, बीजेपी पर भड़की AAP

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली सरकार ने 250 मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने का ऐलान किया है. स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया है कि ये सभी सिर्फ कागजों में चल रहे हैं. मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ये क्लीनिक किराए की बिल्डिंग में चलते हैं, हर महीने 20 हजार से 25 हजार किराए का भुगतान किया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है. वहीं सरकार के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी ने BJP पर निशाना साधा है. दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की बात सच साबित हुई उन्होंने चुनाव से पहले कहा था कि बीजेपी जीतेगी तो दिल्ली की जनता को मिलने वाली फ्री सुविधाएं बंद कर देगी. यह तो शुरुआत है.

इसे भी पढ़ें:  किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, 6 किसान घायल

दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने का ऐलान किया है. सरकार के इस फैसले पर अब आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर चुनावी वादों से मुकरने का आरोप लगाया है.

सरकार के इस फैसले की निंदा करने हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने 550 से ज्यादा क्लीनिक खोले है. इनमें इलाज, दवाई और टेस्ट मुफ्त होते थे. अब बीजेपी सरकार 250 से ज़्यादा मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की तैयारी कर रही है. ये दिल्ली की जनता के लिए नुकसानदायक है. उन्होंने कहा कि मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि इन्हें बंद न किया जाए. इससे आम आदमी को फायदा होता है.

इसे भी पढ़ें:  ‘प्रवेश वर्मा को BJP घोषित कर रही सीएम फेस…,’ AAP संयोजक केजरीवाल का दावा, पैसे से वोट खरीदने का लगाया आरोप

वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले चेतावनी दी थी कि बीजेपी जीत गई तो मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल, फ्री बिजली-पानी-बस यात्रा सब बंद हो जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया था कि कुछ बंद नहीं होगा. आज अरविंद केजरीवाल की बात सच निकली. भाजपा सरकार मोहल्ला क्लिनिक बंद करने जा रही है. यह तो शुरुआत है. जल्द फ्री बिजली, फ्री पानी, महिलाओं की फ्री बस यात्रा, फ्री शिक्षा सब बंद होगा.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles