Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़बेमेतरा

बेमेतरा के शिवनाथ नदी में पलटी बस

28 घायल, 8 की हालत गंभीर, जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बेमेतरा जिले से सिमगा जा रही रविवार को एक बस गाय को बचाने के चक्कर में शिवनाथ नदी के पुल के नीचे गिर गई। जिससे बस में सवार 28 लोग घायल हुए हैं। उनमें से 8 लोगों की स्थिति गंभीर है। जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पुल के पास नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि नदी पानी भरा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  अज्ञात नकाबपोशों ने घर के सामने खड़ी कार में लगाई आग

बताया जा रहा है कि जिले के ग्राम मटका से जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए बागेश्वर ध्रुव अपने परिवार सहित बस क्रमांक सीजी 07 ई 1491 सिमगा ब्लॉक के ग्राम कामता में कलीराम ध्रुव के यहां जा रहे थे। बस में लगभग 45 लोग सवार थे।

ये लोग हुए घायल

इस हादसे में शिवानी ध्रुव, उर्मिला सेन, फैसिया बाई ध्रुव, टिकेश्वर ध्रुव, मंटोरा, कल्याणी साहू के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमगा में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles