Advertisment
 बिलासपुरअन्य खबरेंछत्तीसगढ़

बिलासपुर से हफ्ते में 2 दिन दिल्ली-कोलकाता के लिए फ्लाइट

28 मार्च से चलेगी; हैदराबाद के लिए भी जल्द शुरू होगी उड़ान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अलायंस एयर की फ्लाइट हफ्ते में दो दिन दिल्ली और कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। कंपनी ने 28 मार्च से नियमित उड़ान शुरू करने के लिए राज्य सरकार से MoU किया है। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब जल्द ही जगदलपुर से होकर हैदराबाद के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की योजना है।

शेड्यूल के मुताबिक कोलकाता से फ्लाइट सुबह 7.5 बजे उड़ान भरकर 8.55 बजे चकरभाठा एयरपोर्ट पहुंचेगी। यही फ्लाइट 9.35 बजे उड़ान भरकर 11.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली की फ्लाइट वहां से 7 बजे उड़ान भरकर 9.30 बजे पहुंचेगी और 10.10 बजे उड़ान भरकर 12.40 बजे दिल्ली लौटेगी।

इसे भी पढ़ें:  चांपा-नैला स्टेशन के बीच ट्रेनों पर हो रहा पथराव, जवान तैनात

लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने की सुगबुगाहट चल रही थी, जिसके कारण राज्य सरकार और अलायंस कंपनी ने MoU होने के बाद 12 मार्च को दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट की औपचारिक शुरुआत की थी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई थी। वहीं कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरूण साव कई नेता शामिल हुए थे। अलायंस एयर ने अभी बिलासपुर से हैदराबाद के लिए हवाई सुविधा शुरू नहीं की है। लेकिन, राज्य सरकार और अलायंस कंपनी के बीच इसके लिए ओएमयू की प्रक्रिया चल रही है। कहा जा रहा है कि बिलासपुर से हैदराबाद की फ्लाइट जगदलपुर से होकर चलाई जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां चल रही है।

इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में फर्जीवाड़ा : फर्मो के खाते पुलिस ने कराए होल्ड, हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से होगी चेक की जांच

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles