Advertisment
छत्तीसगढ़कोरबा

कुख्यात बदमाश सूरज हथठेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा : कुख्यात बदमाश बुधवारी निवासी सूरज हथठेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव जिला मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर पुलिसकर्मियों के द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। सूरज के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

हत्या के प्रयास के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस सूरज की तलाश कर रही थी। सूरज की मौत कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह समझ से परे है। मृतक सूरज के खिलाफ आधे दर्जन से अधिक मामले है दर्ज हैं। सूरज को पकड़ने के लिए काफी लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी।

इसे भी पढ़ें:  10 हजार 985 लीटर जब्त शराब पर प्रशासन का चला बुलडोजर

बुधवारी निवासी सूरज के सिविल लाइन थाना के अलावा कई थाना चौकी में अपराधिक मामले दर्ज हैं। अभी कुछ माह पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपाटी में सूरज ने अपने दोस्तों के साथ तीन युवकों को धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, मुख्य आरोपी सूरज फरार था, जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी।सूरज की मौत कैसे हुई और किन परिस्थितियों में हुई है। अब तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल शव को जिला मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल प्रबंधन के द्वारा रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश , भारी मात्रा में स्प्रिट , नकली ढक्कन और लेबल जप्त

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बीते दिनों पाली क्षेत्र में सूरज ने लूटपाट की घटना का अंजाम दिया था। इसके बाद फरार हो गया था। दर्री पुलिस ने इसे पकड़ा और सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले किया। सुबह 5:45 मिनट में सूरज को सिविल लाइन थाना पुलिस के द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा। जो पुलिसकर्मी दर्री से सिविल लाइन लेकर आए थे, उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  आतंकियों ने रायपुर के कारोबारी को बच्चों के सामने मारी-गोली:रायपुर-भिलाई के 70 लोग फंसे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles