Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

BREAKING : पुलिस कॉलोनी में महिला की गला काटकर हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. शहर के आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में महिला की हत्या का मामला सामने आया है. महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात हत्यारा फरार हो गया है. पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है.

मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी है. जिसकी हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम जॉली सिंह है. जॉली की हत्या कैंची नुमा धारदार हत्या से की गई है. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. जॉली के पति शिशुपाल सिंह सुकमा पुलिस में पदस्थ है. जॉली सिंह रायपुर में अकेली रहती थी. जॉली की शादी के 12 साल बाद कोई बच्चा नहीं था. पुलिस के मुताबिक देर रात घटना की सूचना मिली थी. अभी तक जांच में यह बात सामने आई है कि जॉली सिंह कल आखिरी बार सात बजे देखी गई थी. उसके बाद घर के बाहर ताला लगा हुआ था. फोन लगाने और कई जगहों पर तलाशने पर कोई सूचना नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घर का ताला तोड़कर देखा तो अंदर जॉली की लाश पड़ी हुई थी.

इसे भी पढ़ें:  'बीजेपी-पीएम मोदी के खिलाफ हो सकती है बड़ी साजिश'

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles