Advertisment
Accident

डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंची कार, ट्रक से टकराई, 6 लोगों की मौत

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बड़ा हादसा हो गया. दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रात 12 बजे भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. हापुड़ से मुरादाबाद जाते समय अल्लाबख्शपुर गांव के पास अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार पहुंची और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई.

हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हुई. मरने वाले सभी लोग लोनी के निवासी है. यहां अनुपम, अंकित, जीतू, शंकर, संदीप और एक अज्ञात की मौत की बात सामने आई है. सचिन पुत्र राम किशन निवासी डालू हेड़ा जिला मेरठ को रेफर किया गया है. अफरातफरी के बीच देर रात तक मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा था. मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है. हादसे के बाद भयभीत चालक और क्लीनर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें:  शिवम हाईटेक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, करोड़ों का सामान जलकर खाक

आधी रात हुए दर्दनाक हादसे के बाद हर तरफ बेहद दर्दनाक मंजर था. हादसे की जगह सड़क खून से लाल हो चुकी थी. हादसे के बाद कोहराम मच गया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles