Advertisment
बीजेपीदेश- विदेश

सुशील मोदी के निधन पर BJP ने सभी कार्यक्रम किए रद्द, पार्टी दफ्तर पहुंचेगा पार्थिव शरीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पार्थिव शव को आज दिल्ली से पटना लाया जा रहा है. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पटना के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर ले जाया जाएगा और फिर बीजेपी कार्यालय में रखा जाएगा. इसके बाद यहीं से अंतिम संस्कार के लिए लोग पार्थिव शरीर को लेकर रवाना होंगे. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. वहीं सीएम नीतीश कुमार ने सुशील मोदी की पत्नी से फोन पर बात की और सांत्वना दिया.

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार देर रात को निधन हो गया. सुशील मोदी के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया. बता दें कि सुशील मोदी गले के कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. सुशील मोदी का पार्थिव शरीर आज दिल्ली से पटना पहुंचेगा. लगभग 12 बजे पटना एयरपोर्ट उनका पार्थिव शरीर पहुंचेगा. विशेष विमान से पार्थिव शरीर पटना आ रहा है. एयरपोर्ट से राजेंद्र नगर आवास पर पार्थिव शरीर पहुंचेगा. आवास के बाद बीजेपी कार्यालय भी ले जाया जायेगा. बीजेपी कार्यालय से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा

इसे भी पढ़ें:  राजा धर्मेंद्र सिंह ने शुरू किया सघन चुनाव प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को अपना मूल्यवान सहयोगी और मित्र बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने बिहार में भाजपा के उत्थान और जीएसटी के पारित होने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी याद किया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles