Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़बालोद

BREAKING घाटी में खौफनाक हादसाः कार के ऊपर सीमेंट पोल से भरा ट्रक पलटा

एक घंटे बाद निकाले गए फंसे हुए 4 शव; सभी मृतक दिल्ली के रहने वाले थे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद. जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार सीमेंट पोल से भरा ट्रक कार के ऊपर पलट गया. घटना में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

छत्तीसगढ़ के बालोद में नेशनल हाईवे-30 पर रविवार शाम ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद मृतकों के शव कार में ही फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।

इसे भी पढ़ें:  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जाँजगीर में उद्घोष 2024-25 वार्षिक खेल उत्सव का दूसरा दिन

हादसे की पुष्टि पुरुर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने की है। उन्होंने बताया कि यह हादसा जिले के अंतिम छोर मरकाटोला में हुआ है। कार से टक्कर से बाद ट्रक सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला है।

कार को टक्कर मारने के बाद पलटी ट्रक।
कार को टक्कर मारने के बाद पलटी ट्रक।

बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग दिल्ली के रहने वाले थे और बिलासपुर से बस्तर जा रहे थे। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाने के लिए एम्बुलेंस से भेज दिया है। कार का नंबर CG-11 AS 6084 है और ट्रक भी छत्तीसगढ़ का ही है।

इसे भी पढ़ें:  बलौदाबाजार जिले के सूने मकान में सैकड़ों पेटी शराब मिली, एक आरोपी पकड़ा गया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE