Advertisment
Uncategorized

जमशेदपुर में ब्लैक आउट, धमाके के साथ बिजली गुल, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जमशेदपुर। टाटानगर के कंपनी इलाका शुक्रवार की रात को अंधेरा में डूब गया। शहर में ब्लैक आउट सी स्थिति निर्मित हो गई। एक धमाके के साथ पूरे शहर की बिजली गुल हो गई, धमाके की आवाज 15-20 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार रात लगभग 7.30 बजे अचानक से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। शहर के सभी क्षेत्रों के साथ टीएमएच और टाटा मोटर्स अस्पताल समेत कई अस्पतालों की बिजली कट गई। कहां क्या गड़बड़ी है इसको लेकर अभी आधिकारिक बयान आने का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली जब कटी तब जोरदार धमाका हुआ और कंपनी में चिंगारी देखी गई। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई कि ब्लैक आउट का कारण क्या है। लोगों ने यह सूचना दी है कि टाटा स्टील प्लांट के बैटरी नंबर 8 और 9 में कोई धमाका हुआ है। इसके बाद बिजली कट गई।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी नौकरी से पहले मिली मौतः कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान 10 अभ्यर्थियों की मौत

इधर टाटा स्टील ने कहा है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। बिजली जरूर कटी है। ब्लास्ट फर्नेस में किसी तरह कोई हादसा नहीं हुआ। बिजली क्यों कटी है इसकी जांच की जा रही है। कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी समाने नहीं आई है ।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles