Advertisment
Uncategorized

25 साल के नाती ने 75 साल की नानी से किया दुष्कर्म

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

शाहजहांपुर. यूपी के शाहजहांपुर से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. जहां नाती ने बुजुर्ग नानी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे धर दबोचा है. फिलहाल, पुलिस इस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

बता दें कि यह मामला खुटार थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि 31 अक्टूबर को 75 वर्षीय महिला घर पर लेटी थी. इस बीच 25 वर्षीय नाती घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देते हुए वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला.

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड के धराली में लापता हुए तीन मजदूर घर लौटे, परिवारवालों ने कर दिया था अंतिम संस्कार

इधर, पीड़िता ने अपनी दूसरी बेटी को आप-बीती बताई. जिसके बाद वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे धर दबोचा. इस मामले में थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles