Advertisment
Uncategorized

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, बीएसएफ जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 3 जवान शहीद, कई घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान शहीद हो गए और कई जवान घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में चुनाव ड्यूटी के लिए बीएसएफ जवानों को ले जा रही बस बडगाम जिले में जा रही थी तभी बस खाई में जा गिरी। इस कारण 3 जवानों की मौत हो गई और 32 जवान घायल हो गए। इसमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एसडीएच खान साहिब और बडगाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि बडगाम में ब्रेल वाटरहेल इलाके में बस हादसे का शिकार हुई है। अचानक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई।

इसे भी पढ़ें:  5 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार…गांव में बनाईं रील, 40 हजार फॉलोअर के बाद अफेयर और फिर 560 किमी दूर जाकर कर दी बड़ा कांड

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और बस में फंसे जवानों को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक हादसे के कारणों को पता नहीं चल सका है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles