Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024गरियाबंदछत्तीसगढ़बीजेपीराजनीति

BJP का काम सायं-सायं, विपक्षी बोलने लगे हैं आएं-बाएं ​​​​​

गरियाबंद में CM साय की चुनावी सभा, कहा- कांग्रेस का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद के गुरुजीभाठा में गुरुवार को सीएम विष्णुदेव साय ने चुनावी सभा को संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। सीएम साय ने महासमुंद लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को जिताने की अपील की। सीएम ने कहा की हमारी सरकार सायं-सायं काम कर रही है, जिसके चलते विपक्षी आयं-बायं बोलने लगे हैं।

दरअसल, खराब मौसम के बावजूद सभा लेने सीएम का हेलीकॉप्टर आसमान में उड़ने लगा तो उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और सीएम विष्णुदेव साय का जयकारा लगाया। मोदी के खिलाफ कांग्रेस के बिगड़े बोल के सवाल पर सीएम विष्णुदेव ​​​​​​​साय ने कहा की कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, उन्हें हार स्पष्ट नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों के लिए खुशखबरी: सीएम साय ने कर दी ये बड़ी घोषणा, इन नौकरियों पर मिलेगा विशेष आरक्षण

कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है

छत्तीसगढ़ में साल 2018 में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जनता से लुभावने वादे किए। कांग्रेस ने 5 साल तक सरकार चलाया, लेकिन कोई भी काम नहीं किया। कोई भी वादे पूरे नहीं किए। 2023 में सत्ता से आउट होने के बाद कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार निश्चित दिख रही है।

नारी न्याय योजना पर सीएम ने ली चुटकी

नारी न्याय योजना पर सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे 1 लाख तो क्या 5 लाख के लिए फॉर्म भरा लें, जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ गया है। जनता कांग्रेस को 5 साल देख चुकी है। सीएम ने लोकसभा चुनाव में पूरे 11 सीट जितने का दावा किया।

अनुज व मंत्री टंक राम ने गाने के अंतरा से किया संबोधन

इसे भी पढ़ें:  टमाटर से भरी पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, सारा टमाटर खेत में बिखरा

सीएम के इस सभा में कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, लोकसभा प्रभारी मोती लाल साहू,गोवर्धन मांझी, डमरूधर पुजारी ने भी सभा को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी के लिए वोट मांगे।

जिला पंचायत सदस्य का भाजपा प्रवेश

अनुज शर्मा व मंत्री टंक राम वर्मा ने गाने के अंतरा के साथ भाषण की शुरुआत की। स्थानीय नेताओं ने भी सभा को संबोधन किया। समापन के पहले मैनपुर जनपद के कई जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य धनमती यादव ने भाजपा प्रवेश किया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles