Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमधमतरी

धमतरी में 9वीं की छात्रा से रेप

जिस बस से स्कूल जाती थी, उसी के कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम; आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी जिले में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से रेप करने वाले बस कंडक्टर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जिस बस से छात्रा स्कूल आती-जाती थी, उसी के कंडक्टर ने उसकी किडनैपिंग और रेप किया। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

भखारा पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय छात्रा गांव से बस में स्कूल आती-जाती है। इसी बस के कंडक्टर अमन उर्फ पप्पू देशमुख (कौही निवासी) ने छात्रा से जान-पहचान बढ़ाई, फिर उसे अपने प्यार के झांसे में लिया। कुछ दिनों के बाद छात्रा घर से गायब हो गई। इधर बस कंडक्टर अमन भी गायब हो गया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  होली खेल रहे थे युवक, हेड कॉन्स्टेबल ने चलाई गोली

15 दिनों तक छात्रा से रेप

अमन छात्रा को पहले दुर्ग और फिर भिलाई ले गया, वहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी नाबालिग को लेकर बिलासपुर चला गया और वहां 15 दिनों तक उससे रेप करता रहा। इधर परिजनों ने थाने में छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

24 मार्च को हुआ था अपहरण का केस दर्ज

थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 24 मार्च को अपहरण का केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा को तलाशने के लिए मुखबिरों को एक्टिव किया। मुखबिरों से पता चला कि छात्रा का अपहरण कौही निवासी बस कंडक्टर अमन देशमुख नाम के युवक ने किया है। पुलिस युवक के घर पहुंची। मोबाइल नंबर लेकर लोकेशन ट्रेस किया, लेकिन बार-बार जगह बदलने के कारण पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें:  करमा त्योहार मनाने के दौरान विवाद, पति की हत्या कर कुएं में फेंक दिया शव

छात्रा को किया गया रेस्क्यू

पुलिस ने छात्रा को आरोपी के पास से रेस्क्यू कर लिया है। पीड़िता ने कहा कि अमन ने उसे झांसा दिया और अपने रिश्तेदारों के यहां ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अमन देशमुख को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles