Advertisment
राजनीति

झारखंड में BJP की करारी हार, JMM लगातार दूसरी बार सत्ता में

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जेएमएम ने करारी शिकस्त दी है। झारखंड में 24 साल का सियासी रिकॉर्ड तोड़ते हुए JMM नेतृत्व वाली इंडिय़ा अलांयस (india alliance) लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। इंडिय़ा अलांयस दोपहर 3 बजे तक 56 सीटों पर आगे है। वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए 24 सीटों पर सिमटती दिख रही है।

झारखंड में मिलती प्रचंड जीत को देखते हुए झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमारी सरकार निश्चित तौर पर बन रही है। लोग बांटना चाहेंगे तो कटेंगे, कट गए। कुछ लोग साजिश कर रहे थे, उनका भंडाफोड़ हो गया।

हेमंत सोरेन ने बच्चों के साथ फोटो शेयर किया, लिखा- मेरी शक्ति

इसे भी पढ़ें:  चुनाव में जीत का फॉर्मूला, भाजपा आज से बुजुर्गों से भरवाएगी आयुष्मान फार्म

रुझानों में बहुमत मिलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए फोटो शेयर किया है। उन्होंने लिखा- मेरी शक्ति। सोरेन की लगातार ये दूसरी जीत है। अगर रुझान अंत तक परिणाम में बदला तो हेमंत सोरेन चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।

सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव जीत गई हैं। उनकी जीत का ऐलान होते ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा चुनाव हार गई है। जगन्नाथपुर से भाजपा की प्रत्याशी थीं। उनके सामने कांग्रेस के सोनाराम सिंकू प्रत्याशी थे।

इसे भी पढ़ें:  गृह मंत्री अमित शाह का आंबेडकर पर बयान के वायरल हो रहे वीडियो को PIB ने क्या बताया, देखें Video

पूर्व सीएम की बहू बोलीं- सभी का आशीर्वाद मिला

ओडिशा के राज्यपाल और पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास ने कहा- सभी का मुझे आशीर्वाद मिला है। ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं सभी का अभार जताती हूं। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत परिश्रम किया। पूर्णिमा दास जमशेदपुर पूर्व से भाजपा की प्रत्याशी हैं। उनके सामने कांग्रेस के अजय कुमार मैदान में हैं। पूर्णिमा की 8वें राउंड में 21,545 वोटों की बढ़त है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles