Advertisment
राजनीति

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में महायुति की एकतरफा जीत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में BJP की नेतृत्व वाली ‘महायुति’की सुनामी आई है। 288 सीटों में से महायुति (NDA) 223 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महाविकास अघाड़ी सिर्फ 56 सीट पर लीड बनाए हुए है।  महाराष्ट्र में मिलती प्रचंड जीत के बीच महायुति दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

महाराष्ट्र में मिलती प्रचंड जीत के बाद महायुति ने कल विधायक दल की बैठक बुलाई है। 25 नवंबर को BJP का विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 26 को महायुति सरकार गठन के लिए दावा पेश करेगी। इस चुनाव में भाजपा 149 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इनमें 128 सीटों पर आगे है, यानी भाजपा 86% सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा के घोषणा पत्र में UCC का वादा

एकनाथ शिंदे ने CM चेहरे पर BJP को दी नसीहत

मुख्यमंत्री सीएम शिंदे ने कहा कि तीनों पार्टी (भाजपा+शिवसेना-शिंदे+NCP-अजित) मिलकर तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा, ‘मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। यह एक प्रचंड जीत है। मैंने पहले ही कहा था कि महायुति को प्रचंड जीत मिलेगी। मैं समाज के सभी वर्गों को धन्यवाद देता हूं। मैं महायुति पार्टियों के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं।  एकनाथ शिंदे ने CM चेहरे पर BJP को नसीहत देते हुए कहा कि ज्यादा सीट का यह मतलब नहीं की मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा।

फडणवीस की मां बोलीं- मेरा बेटा बनेगा CM

इसे भी पढ़ें:  TS सिंहदेव बोले- ब्रेट-ली से तेज फेंकते हैं मोदी

महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों को लेकर देवेंद्र फडणवीस की मां ने कहा, मेरा बेटा सीएम बनेगा. यह एक बड़ा दिन है, क्योंकि मेरा बेटा एक बड़ा नेता बन गया है. वह पूरे 24 घंटे कड़ी मेहनत कर रहा था.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles