Advertisment
राजनीतिकांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 6 राज्यों के 43 नाम

13 OBC, एक मुस्लिम उम्मीदवार; नकुलनाथ छिंदवाड़ा से, वैभव गहलोत जालोर से चुनाव लड़ेंगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस ने मंगलवार (12 मार्च) को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है।

इससे पहले 8 मार्च को जारी कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह कांग्रेस अब तक 82 नामों का ऐलान कर चुकी है। लिस्ट में 76.7% उम्मीदवारों की उम्र 60 साल से कम है।

राजस्थान में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। एक दिन पहले कांग्रेस में आए राहुल कस्वां को चूरू से टिकट दिया गया है। भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। इसी तरह, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर-सिरोही से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछली बार वैभव ने जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

इसे भी पढ़ें:  ‘PM मोदी खुद इतने बड़े एक्टर हैं तो उनकी टीम…’, संसद में हुई धक्का-मुक्की पर बोले संजय राउत

MP में कांग्रेस के 10 प्रत्याशियों में 8 नए चेहरे
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची में मध्यप्रदेश की 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छिंदवाड़ा से नकुलनाथ और भिंड से फूल सिंह बरैया चुनाव लड़ेंगे। 10 में से 8 सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे गए हैं। छिंदवाड़ा और बैतूल सीट पर ही कैंडिडेट रिपीट किए गए हैं। कांग्रेस की मध्यप्रदेश के लिए पहली लिस्ट में किसी महिला उम्मीदवार का नाम नहीं है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles