Advertisment
राजनीतिछत्तीसगढ़दुर्ग

पूर्व गृहमंत्री को आबंटित बंगले के बाहर बीजेपी विधायक ने लगाया अपना नेम प्लेट, एसपी से हुई शिकायत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। जिले की राजनीति में इस बार पूर्व गृहमंत्री व सांसद ताम्रध्वज साहू के सेक्टर 9 स्थित बंगले को लेकर बवाल मचा हुआ है. 10 साल पहले पूर्व गृहमंत्री को भिलाई स्टील प्लांट ने बंगला आवंटित किया था. लेकिन यह बंगला अब विवाद का कारण बन गया है. क्योंकि वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन को यह बंगला आबंटित कर दिया गया है. लेकिन बीएसपी के अधिकारियों के द्वारा ताम्रध्वज साहू को किसी प्रकार की नोटिस नहीं दी गई है. इस बात से नाराज पूर्व गृह मंत्री ने अब रिकेश सेन पर आरोप लगया है कि उनके निवास में जबरदस्ती घुसना और बंगले के बाहर अपने नाम का बोर्ड लगवाना यह उनके समझ से बाहर है. इस मामले को लेकर उन्होंने बीएसपी कें डायरेक्टर इंचार्ज और एसपी दुर्ग से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा है.

इसे भी पढ़ें:  देश का सबसे बड़ा ‘नक्सली सरेंडर’; हथियार छोड़ 208 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, देखें वीडियो

बुधवार को भाजप विधयाक रिकेश सेन के सैकड़ों समर्थको ने भिलाई के सेक्टर 9 स्थित ताम्रध्वज साहू के बंगले में प्रवेश कर लिया. और बंगले के बाहर विधायक रिकेश सेन के का बोर्ड और नाम पट्टी लगा दी. क्योंकि बीएसपी ने विधायक रिकेश सेन को यह बंगला 22 जून 2024 को अलॉट कर दिया गया है. इसके अलावा पूर्व गृह मंत्री के पुत्र जितेंद्र साहू फोन कर बंगले से समान खाली करने के लिए कहा गया. वहीं विधायक के समर्थकों ने गृह प्रवेश का पूजा पाठ भी करा लिया. भिलाई में हुई इस घटना क्रम के बाद पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के बोरसी स्थित निवास में कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई. पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर शशि सिन्हा ने भी इस बात का विरोध दर्ज कराते हुए प्रारम्भिक रूप से बीएसपी प्रबंधन से चर्चा करने की बात कही.

इसे भी पढ़ें:  डीएमएफ घोटाला मामला : सुप्रीम कोर्ट से सूर्यकांत तिवारी को मिली अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से रहना पड़ेगा बाहर

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस मामले को गंभीर बताते हुए सत्ता का दुरुपयोग बताया है. उन्होंने कहा कि वे जब संसद थे तब से वह बंगला आबंटित हुआ है, आज भी उस बंगले पर उनका कब्जा है. हमारी सरकार थी फिर भी भाजपा के बहुत से नेता इन बंगले में निवासरत हैं लेकिन कभी किसी के प्रति कोई दुर्भावनापूर्ण कार्य बीएसपी ने नहीं किया. उनके सहमति के बिना किसी और को मकान आबंटित करना, उसके निवास पर घुसकर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगना और सुने बंगले में ताला तोड़कर घुसना ये उचित नहीं है, जो अंदर घुसे उन्होंने क्या किया, क्या नहीं किया, यह नहीं पता, जबकि उन्हें किसी प्रकार का नोटिस भी नहीं दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:  ये कोई झरना नहीं, छत्तीसगढ़ में रेलवे का अंडर ब्रिज है…देखें वीडियो

इस मामले में ताम्रध्वज साहू ने एसपी और बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज से बात की है. साथ ही एसपी दुर्ग और बीएसपी अधिकारी से मिलकर इस मामले पर ज्ञापन भी सौपेंगे है. वहीं विधायक रिकेश सेन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन भूतपूर्वमंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के बंगले के समीप और कांग्रेस सरकार के दिग्गज मंत्री के निवास को आबंटित करवाकर कार्यकर्ताओं का इस तरह से प्रवेश करना राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles