Advertisment
गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

ये कोई झरना नहीं, छत्तीसगढ़ में रेलवे का अंडर ब्रिज है…देखें वीडियो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. बिलासपुर संभाग के गौरेला में बीती रात भारी बारिश के कारण रेलवे अंडर ब्रिज झरने में तब्दील हो गया. पेंड्रारोड से सारबहरा रेलवे स्टेशन बिलासपुर की दिशा में स्थित इस अंडर ब्रिज में इतनी अधिक बारिश का पानी भर गया कि पुलिस सहायता वाहन 112 भी वहां फंस गया. इस वजह से अंडर ब्रिज से आवाजाही पूरी तरह ठप्प हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश के दौरान जलभराव की समस्या

यह रेलवे ब्रिज पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के करीब स्थित है और हर साल बारिश के समय जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है. पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था न होने के कारण हर साल बरसात में इस ब्रिज में पानी भर जाता है. रेलवे ने फिलहाल रस्सी से बांधकर अंडर ब्रिज से आवागमन बंद कर दिया है.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : लकड़ी टाल में लगी भीषण आग, लाखों की लकड़ी जलकर राख

निर्माण में खामियां और प्रशासन की लापरवाही

अंडर ब्रिज के निर्माण के समय बारिश के हालात को ध्यान में नहीं रखा गया. प्रशासन की लापरवाही का नतीजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है. इसके निर्माण के बाद से ही लोगों ने कई बार पानी भरने की समस्या को लेकर शिकायत की, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है.

ब्रिज का वीडियो

इस ब्रिज का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बारिश का पानी किस तरह झरने की तरह गिरकर अंडर ब्रिज में जमा हो रहा है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles