Advertisment
Uncategorized

5 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार…गांव में बनाईं रील, 40 हजार फॉलोअर के बाद अफेयर और फिर 560 किमी दूर जाकर कर दी बड़ा कांड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

5 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार… जी हां! ये पढ़कर आपको अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन आज के सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी के इस जमाने यह बिलकुल संभव है। महिला को इंस्टाग्राम (Instagram) पर रील बनाने का शौक है। इंस्टाग्राम पर उसके 40 हजार फॉलोअर हैं। इंस्टा पर एक युवक से उसकी मुलाकात हुई और प्यार हो गया। इसके बाद महिला अपने पांच बच्चों और पति को छोड़कर जैसलमेर से 500 किमी दूर गुजरात चली गई। वहां प्रेमी के साथ लिव इन में रहने लगी और शारीरिक संबंध भी बना लिए। ये पूरा मामला राजस्थान के जैसलमेर से आया है।

इसे भी पढ़ें:  पटवारी का 300 रु रिश्वत मांगने का वीडियो आया सामने कहा- "मेरे एक साइन से जिंदगी बार खाओगे"

दरअसल जैसलमेर के कीता गांव की रहने वाली नेमी देवी की शादी 15 पहले जिले के झिनझिनियाली थाना क्षेत्र में गजे सिंह की ढाणी के रहने वाले नारणा राम भील से हुई थी। नेमी देवी 32 साल की है। वह कभी स्कूल नहीं गई। हालांकि वह इंस्टाग्राम पर डांस की रील बनाकर पोस्ट करती थी। उसके करीब 40 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

इस दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात लोक गायक भीमाराम से हुई। दोनों संपर्क में आने के बात बातें करने लगे और एक-दूसरे को पसंद करने लगे। करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था।

इस दौरान दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया। नेमी देवी बहाने से ससुराल से निकलकर प्रेमी के साथ गुजरात चली गई। जैसलमेर से 560 किमी दूर गुजरात जाकर उसने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। इधर अचानक गायब होने पर उसके पति ने जैसलमेर के सदर थाने में पत्नी की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने नेमी देवी की तलाश शुरू की। सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय के महिला थाने में नेमी देवी अपने प्रेमी के साथ पेश हुई।

इसे भी पढ़ें:  BIG BREAKING: योगी सरकार को बड़ा झटका, इस मंत्री ने दिया इस्तीफा

पति पर मारपीट का लगाया आरोप

नेमी देवी ने कहा कि उसके 5 बच्चे भी हैं, लेकिन उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। शक की नजरों से देखता था, इससे वह तंग आ चुकी थी। इस दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान लोक गायक भीमाराम से हुई। दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया और अब शादी कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

शादी करके साथ रहना चाहते हैं दोनों

प्रेमी भीमाराम ने कहा कि इंस्टाग्राम पर चैटिंग कर नंबर एक्सचेंज किया था। प्यार हो गया। हम दोनों गुजरात के पालनपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लग गए। दोनों के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई, इसके बाद दोनों ने पेश होना उचित समझा। अब शादी कर साथ रहना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  झांसी मेडिकल कॉलेज में आग: 10 बच्चे जले, 39 मासूम बचाए गए, CM योगी-PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles