Advertisment
Uncategorized

BJP नेता नवनीत राणा को मिली गैंगरेप की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती भी मांगी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 BJP नेता और महाराष्ट्र के अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा को गैंगरेप करने की धमकी मिली है। साथ ही आरोपियों ने 10 करोड़ की फिरौती भी मांगी है। राणा को यह धमकी पत्र के माध्यम से दिया गया है। लेटर भेजने वाले ने अपना नाम आमिर बताया है। इसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लिखे हैं।

राणा के निजी सचिव विनोद गुहे ने अमरावती के राजापेठ पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि यह पत्र 11 अक्टूबर को राणा के आवास पर एक कर्मचारी को मिला था।

शिकायतकर्ता ने कहा कि पत्र भेजने वाले ने कहा है कि उसने राणा के लिए ‘सुपारी’ ली है और उसका यौन शोषण करने की धमकी दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  राह चलते शख्स से 4 कांस्टेबल ने लिया फोन, रचा ऐसा खेल, लखनऊ तक मचा हड़कंप, चारों हो गए सस्पेंड

बता दें कि पिछले दिनों नवनीत राणा सुर्ख़ियों में रही थीं। दरअसल, नवनीत राणा ने हैदराबाद में अकबरुद्दीन औवेसी और उनके भाई असदुद्दीन औवेसी पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि अगर पुलिस को 15 सेकंड के लिए ड्यूटी से हटा दिया जाए, तो भाइयों को “पता नहीं चलेगा कि वे कहां से आए और कहां गए। राणा ने हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के लिए लोकसभा चुनाव का प्रचार करते हुए यह विवादित बयान दिया था। बीजेपी ने हैदराबाद से चार बार के लोकसभा सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ माधवी लता को खड़ा किया था।

इसे भी पढ़ें:  केरल पहुंचा मॉनसून, देखें लेटेस्ट तस्वीर

चार महीने पहले घर में चोरी भी हुई, नौकर पर आरोप
इसी साल मई महीने में नवनीत राणा के आवास पर चोरी का मामला भी सामने आया था। पुलिस ने भाजपा नेता के पति रवि राणा के नौकर अर्जुन मुखिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक अर्जुन मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। आरोप के मुताबिक नवनीत राणा के आवास से दो लाख नकद की चोरी करने के बाद से ही वह फरार है।

पति भी राजनीति में सक्रिय, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद चिंता बढ़ी
गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की नृशंस हत्या के कारण धमकी भरा पत्र मिलने का यह मामला अधिक संवेदनशील है। सियासी करियर की शुरुआत निर्दलीय सांसद के रूप में करने वाली नवनीत राणा ने इस साल लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके पति रवि भी राजनीति में सक्रिय हैं। रवि महाराष्ट्र के अमरावती जिले से ही बडनेरा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

इसे भी पढ़ें:  UPSC चेयरमैन मनोज सोनी का इस्तीफा: कार्यकाल पूरा होने से पांच साल पहले छोड़ा पद, जानें क्या बताई वजह

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles