Advertisment
दिल्ली

‘प्रवेश वर्मा को BJP घोषित कर रही सीएम फेस…,’ AAP संयोजक केजरीवाल का दावा, पैसे से वोट खरीदने का लगाया आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा है. उन्होंने पैसे से वोट खरीदने का आरोप लगाते हुए प्रवेश वर्मा को BJP का CM फेस बताया है. AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”सूत्रों के मुताबिक बीजेपी प्रवेश वर्मा को अपना CM चेहरा घोषित करने जा रही है. क्या दिल्ली की जनता ऐसे व्यक्ति को अपना CM बनाना चाहेगी? केजरीवाल ने कहा कि ये कह रहे हैं कि उनके घर से कोई महिला खाली हाथ नहीं जाएगी. आज से पूरी दिल्ली की महिलाएं उनके घर जाकर पैसे ले आएं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं. तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है. मगर, सियासी सरगर्मी तेज है. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और बीजेपी में जुबानी जंग और आरोप-प्रत्यारोप तेज है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता परवेश वर्मा वोटों के लिए केजरीवाल के क्षेत्र में पैसे बांट रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  ‘मोदी बहुत ताकतवर, लेकिन भगवान नहीं…’, आखिर अरविंद केजरीवाल ने क्यों कही ये बात

कोई महिला खाली हाथ नहीं जाएगी- केजरीवाल

आप संयाेजक ने एक दूसरे पोस्ट में कहा, ”ये कह रहा है कि उसके घर से कोई महिला खाली हाथ नहीं जाएगी. आज से पूरी दिल्ली की महिलाएं उसके घर जाकर पैसे ले आयें. दिल्ली की सभी महिलाओं से मेरी प्रार्थना है कि आप रोज़ इनके घर कल से पैसे लेने जाइए.”

दिल्ली के पूर्व सीएम ने एक्स पर कई पोस्ट किए. उन्होंने लिखा, ”ये लोग हर वोटर को 1100 रुपए दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को वोट देना. ये आप ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हो या खुलेआम वोट ख़रीद रहे हो? आपके पिताजी को आज आप जैसे देशद्रोही बेटे पर शर्म आ रही होगी.”

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में वोटिंग से 5 दिन पहले AAP में लगी इस्तीफों की झड़ी, 7 विधायकों ने चिट्ठी लिखकर बताई वजह

देश के सामने ये लोग होगे बेनकाब

केजरीवाल ने एक अन्य पोस्ट में कहा, मैं अभी अपनी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों से आ रहा हूं. हर जगह लोगों ने बताया कि ये लोग खुलेआम वोट खरीद रहे हैं. एक वोट के 1100 रुपये दे रहे हैं. लोगों ने कहा कि लोग इनसे पैसे ले लेंगे लेकिन इन्हें वोट नहीं देंगे. ये लोग चुनाव नहीं लड़ते, बस बेईमानी करते हैं. इस बार दिल्ली के चुनाव में इनकी एक-एक करतूत देश के सामने आएगी. पूरे देश के सामने ये लोग बेनकाब होंगे.

मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा दिल्ली के मतदाताओं को कैश बांटा जा रहा. सीएम आतिशी ने दिल्ली पुलिस और सीबीआई को प्रवेश वर्मा के घर पर छापेमारी करने की मांग की. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने दिल्ली की महिलाओं को वोटर कार्ड देखकर एक हजार रुपए बांटे हैं, साथ ही एक फोटो दिखाते हुए कहा कि महिलाओं को उनके घर पर पैसे बांटे गए हैं. आतिशी ने आरोप लगाया कि प्रवेश वर्मा को रंगे हाथों पैसे बांटते हुए पकड़ा गया है.

इसे भी पढ़ें:  संजीव खन्ना होंगे अगले चीफ जस्टिस, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने की सिफारिश, 10 नवंबर 2024 को रिटायर होंगे सीजेआई

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles