Advertisment
अन्य खबरें

घायल बच्चे से मिले अल्लू अर्जुन के पिता, परिवार को की 2 करोड़ की मदद, भगदड़ में गई थी मां की जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

संध्या थिएटर भगदड़ मामले में मृतक महिला के पति और घायल बच्चे के लिए एक्टर अल्लू अर्जुन ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपये मदद के तौर पर देने का फैसला लिया है. अल्लू अरविंद ने कहा कि 2 करोड़ रुपए का चेक तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू को सौंप दिया गया. 4 दिसंबर की घटना के दो दिन बाद अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की थी. उन्होंने लड़के के इलाज के खर्च सहित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया था.

‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर शो के दौरान संध्या थिएटर की घटना में घायल बच्चे से मिलने के बाद, फिल्म निर्माता और अभिनेता अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने कहा, ‘डॉक्टरों से बात करने के बाद, हम यह जानकर बहुत खुश हैं कि लड़का ठीक हो रहा है.’

इसे भी पढ़ें:  मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला : MP के इन 18 शहरों में शराबबंदी

पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर हैदाराबाद के बाहर हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और बच्चे की हालत नाजुक थी. बच्चा लंबे समय से अस्पताल में भर्ती था. बच्चे की हालत में अब सुधार होने के बाद उनके परिजनों ने भी चैन की सांस ली है. बच्चे को होश आने के बाद अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने उससे मुलाकात की.

अल्लू अर्जुन के पिता ने आगे कहा- बच्चे और उसके परिवार का सपोर्ट करने के लिए, हमने 2 करोड़ रुपये की राशि देने का फैसला किया है. एक करोड़ रुपये अल्लू अर्जुन ने दिए हैं और 50 लाख रुपये प्रोड्यूसर्स और 50 लाख डायरेक्टर ने दिए हैं. यह राशि तेलंगाना फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू को सौंप रहे है.

इसे भी पढ़ें:  दो सिम रखने वालों को नहीं होगी टेंशन, सिर्फ 20 रुपये में रख सकेंगे एक्टिव

तेलंगाना फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू ने कहा- आज तक, बच्चे की हालत में सुधार देखा गया है. अल्लू अर्जुन, पुष्पा के निर्माता और सुकुमार द्वारा दिए गए 2 करोड़ का उपयोग बच्चे और परिवार के लाभ के लिए किया जाएगा. कल, फिल्म इंडस्ट्री के सदस्य मुख्यमंत्री (सीएम) से मिलने की योजना बना रहे हैं. निर्माताओं और अभिनेताओं के व्यक्तिगत रूप से सीएम से मिलने की संभावना है.

भगदड़ महिला की हुई थी मौत

बता दें संध्या थिएटर भगदड़ महिला मौत मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार कर हैदराबाद कोर्ट में पेश किया था जहां उन्हें 14 की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था हालांकि तेलंगाना हाईकोर्ट ने इस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत रिहा कर दिया. वहीं मंगलवार को चिक्कड़पल्ली पुलिस ने अल्लू अर्जुन से तीन घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी.

इसे भी पढ़ें:  1 साल से लापता छात्रा की रोल नंबर पर युवक दे रहा था एग्जाम, ऐसे खुली पोल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles