Advertisment
देश- विदेश

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, तालिबान बोला- पाक ने अपने ही महिलाओं और बच्चों को मार डाला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्टिका प्रांत में एयर स्ट्राइक किया है. इस एयर स्ट्राइक में 15 लोगों की मौत हो गई है. तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने इस बात की पुष्टी की है. तालिबान सरकार ने इस हमले का बदला लेने की चेतावनी पाकिस्तान को दी है. तालिबान ने यह दावा किया है कि पाकिस्तान ने बमबारी में अपने ही महिलाओं और बच्चों को मार डाला. मरने वाले सभी लोग वजीरिस्तानी शरणार्थियों को निशाना बनाया है. ये वहीं लोग है जो पाकिस्तान से अफगानिस्तान पहुंचे है. हमले में 15 लोगों की मौत हुई है. वहीं मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें:  जरूरत की खबर- बार-बार KYC अपडेट के झंझट से मुक्ति

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बरमल, पक्तिका पर रात में पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उसने कहा है कि हमले का जवाब दिया जाएगा. हालांकि उसने इस बात पर जोर दिया कि अपनी भूमि और संप्रभुता की रक्षा करना उसका अधिकार है. तालिबान ने कहा है कि वह कसम खाते हैं कि वे पाकिस्तान की इस कार्रवाई का जवाब देंगे. पाकिस्तान द्वारा किए गए इस एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंध और नाजुक स्थिति में पहुंच जाएंगे.

अफगानिस्तान पर हुए हमले की पाकिस्तानी अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है. लेकिन इस एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान पर पूर्व में हमले किए है, जिसके बाद पाकिस्तान ने यह एयरस्ट्राइक की है.

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी के रूस दौरे के बीच राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा फैसला

तालिबान के कब्जे के बाद बढ़ा तनाव

बता दे कि मार्च में इसी तरह के पाकिस्तानी हवाई हमलों में करीब आठ नागरिको की मौत हुई थी. जिसके कारण सीमा पर झड़पें हुईं. 2021 में तालिबान के अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा करने के बाद से तनाव बढ़ गया है, पाकिस्तान ने काबुल पर हुए हमलों के लिए ज़िम्मेदार आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है. काबुल ने आरोपों से इनकार किया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles