Advertisment
क्राइमखैरागढ़-छुईखदान-गंडईछत्तीसगढ़

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की मिली लाश, हत्या की आशंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

खैरागढ़. जिले के ग्राम कुम्ही के पास आज सुबह अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. डोंगरगढ़ खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर शव देखकर रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी. लाश का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है. हत्या की आशंका जताई जा रही.

मृत युवक की पहचान आमाघाट निवासी 24 वर्षीय उत्तम वर्मा के रूप में हुई है. उत्तम की माता पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है और उसके पिता बल्ला वर्मा भी सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तम कल सुबह से अपने घर आमाघाट से निकला था. रात भर घर नहीं आया. सुबह सोशल मीडिया पर लाश की फोटो देख परिजनों को उत्तम की मौत के बारे में पता चला, जिसके बाद वे कुम्ही पहुंचे.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची. फिलहाल उत्तम की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन सड़क पर मिली संदिग्ध लाश से उत्तम की हत्या के कयास लगाए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को पंचनामा के लिए भेज दिया है और कई एंगलों पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फारेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा.

इसे भी पढ़ें:  नकाबपोश युवती मोबाइल दुकान से 2 स्मार्ट फोन लेकर हुई फरार, CCTV में कैद हुई चोरी की घटना

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles