Advertisment
छत्तीसगढ़जगदलपुरनक्सली

एनकाउंटर के खौफ से 6 नक्सलियों का सरेंडर, विशाखापट्टनम में डाले हथियार, बस्तर में 3 महीने में मारे गए 80 नक्सली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस फोर्स आक्रामक हो गई है। 3 महीने के अंदर 80 नक्सलियों को मार गिराया है। अब मारे जाने के डर से बस्तर के किस्टाराम और कोंटा एरिया कमेटी में सक्रिय 3 महिला समेत 6 नक्सलियों ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में सरेंडर कर दिया है।

इनपर करीब 19 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एक पर 5 लाख, 3 पर 4-4 और 2 एक-एक लाख रुपए के इनामी हैं।

16 अप्रैल को पुलिस ने 29 नक्सलियों को मार गिराया

16 अप्रैल को कांकेर की मुठभेड़ में पुलिस ने 29 नक्सलियों को मार गिराया। इससे पहले बीजापुर की मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए थे। नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई को देखते नक्सली बैकफुट हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  लगातार फैल रही बिजली दफ्तर में लगी आग

नक्सलियों ने अफसरों के सामने डाले हथियार

यही वजह है कि किस्टाराम और कोंटा एरिया कमेटी के 6 सदस्यों ने संगठन छोड़ने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ से भागकर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम पहुंचे और अफसरों के सामने हथियार डाल दिए।

इन्होंने किया सरेंडर

  • मिथिलेश उर्फ राजू – किस्टाराम एरिया कमेटी सचिव- 5 लाख इनामी
  • बारसे मासा- किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य – 4 लाख रुपए इनामी
  • वेट्टी भीमा – एरिया कमेटी सदस्य – 4 लाख रुपए इनामी
  • वंजाम रामे- एरिया कमेटी सदस्य -4 लाख रुपए इनामी
  • मड़कम सुक्की- पार्टी सदस्य -1 लाख रुपए इनामी
  • डूडी सोनी- पार्टी सदस्य- 1 लाख रुपए इनामी

कई बड़ी मुठभेड़ों में थे शामिल

  • राजू- ये पिछले 18 साल से नक्सल संगठन में सक्रिय था। 30 से ज्यादा वारदातों में शामिल रहा।
  • बारसे मासा- ये करीब 3 मुठभेड़ों में शामिल रहा है। 2 बार एंबुश लगाया और 3 हत्याएं की हैं। इसपर अलग-अलग थाना में कई मामले दर्ज हैं।
  • वेट्टी भीमा- वेट्टी भीमा भी नक्सल संगठन में सक्रिय था। करीब 25 वारदातों में यह शामिल था। 4 मुठभेड़, 2 बार कैंप पर हमला और 2 बार अलग-अलग जगह एंबुश लगाने की वरादत में शामिल था।
  • वंजाम रामे-यह पिछले 15 सालों से संगठन से जुड़ी हुई थी। अलग-अलग मुठभेड़ों में शामिल रही। इस पर 4 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
  • मड़कम सुक्की-ये भी पिछले कई सालों से नक्सली संगठन नद सक्रिय थी। लगभग 10 वारदातों में शामिल थी।
  • डूडी सोनी – ये नक्सलियों की चेतना नाट्य मंडली में थी। युवाओं को संगठन में भर्ती करवाती थी।
इसे भी पढ़ें:  सीबीआई ने किया गिरफ्तार : 25 लाख की रिश्वत लेते पकड़ाए डीआरएम सौरभ

नक्सलियों की TCOC में संगठन को बड़ा झटका

दरअसल, अभी नक्सलियों का TCOC महीना चल रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि, नक्सलियों के TCOC में फोर्स नक्सलियों पर हावी हुई है। 80 नक्सलियों को ढेर किया गया। 6 नक्सलियों ने मारे जाने के डर से हिंसा का रास्ता छोड़ दिया।

इससे पहले नक्सली TCOC में फोर्स पर भारी पड़ते थे। साल 2023 में नक्सलियों ने अरनपुर IED ब्लास्ट कर जवानों से भरी वाहन को उड़ाया था। जिसमें एक वाहन चालक समेत 10 DRG जवान शहीद हुए थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles