Advertisment
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 जंगलों से विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

गरियाबंद। नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 3 अलग-अलग जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार, शोभा और जुगाड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस टीम को सायबिनकछार, कोदोमाली और भूतबेड़ा के जंगलों में छिपाई गई नक्सली सामग्री मिली. बरामद सामान में 4 नग कुकर बम, इलेक्ट्रिक वायर, फटाका एवं राशन सामग्री शामिल है.

पुलिस का मानना है कि यह सामान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगलों में डंप किया था. समय रहते बरामदगी होने से बड़ी वारदात टल गई.

इसे भी पढ़ें:  8 करोड़ की ठगी : ‘फ्लोरा मैक्स’ का मकड़जाल जांजगीर में भी फैला, ब्रांच मैनेजर समेत 3 आरोपी हुए गिरफ्तार

एसपी निखिल राखेचा ने पूरे मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा बलों की सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles