Advertisment
छत्तीसगढ़

एग्रीकल्चर कॉलेज के छात्र ने की आत्महत्या : हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूला, मुंगेली जिले का रहने वाला था

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र विवेक अनंत सेकंड ईयर में पढ़ाई करता था। वहीं छात्र के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला अजिरमा स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय का है। जहां के हॉस्टल में मृतक छात्र विवेक अनंत रहकर पढ़ाई करता था। सुबह 8 बजे उसके दोस्त मिलने रूम पहुँचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दोस्तों ने खिड़की की तरफ से जाकर देखा तो विवेक अनंत फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद दोस्तों ने दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से उतारा।

इसे भी पढ़ें:  पं. धीरेंद्र शास्त्री पर भूपेश का एक और हमला: बोले- कल का बच्चा हमको क्या धर्म सिखाएगा, बीजेपी का एजेंट है छत्तीसगढ़ में पैसा बटोरने आते हैं

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

दोस्तों ने मृतक छात्र के शव को फंदे से उतारकर तुरंत अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए।  जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, छात्र मुंगेली जिले का रहने वाला था। इसकी जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। वहीं गांधीनगर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles