Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

BIG BREAKING:पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई शेखर चंदेल की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, आत्महत्या या हत्या !

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा: नैला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 और नैला केबिन के बीच शुक्रवार की रात अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली. घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने शव की पहचान की. डेड बॉडी की पहचना नैला के भाजपा नेता शेखर चंदेल के रूप में हुई. शेखर चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई हैं और राजनीति में सक्रिय थे.

नारायण चंदेल के छोटे भाई की मौत: शुक्रवार की रात भाजपा नेता शेखर चंदेल की मौत की सूचना की खबर फैलने पर पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे. भारी तादात में समर्थक और स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए. शव का पंचनामा कर देर रात पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.

इसे भी पढ़ें:  हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की कार में आगजनी, CCTV में कैद हुआ बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

भाजपा नेता की रेलवे ट्रैक पर लाश: शेखर चंदेल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ हैं. बताया जा रहा हैं कि शेखर चंदेल अपने राइस मिल से रात साढ़े 8 बजे पैदल निकले थे. मोबाइल में चर्चा करते हुए जा रहे थे. जिसके बाद रात लगभग 10 बजे ट्रेन से युवक के कटने की सूचना मिली. शर्ट से मृतक की पहचान हो सकी. मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने में पुलिस जुट गई हैं.

पूर्व नेता प्रतिपक्ष के छोटे भाई: शेखर चंदेल वर्तमान में स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त के पद पर थे. जोला पंचायत सदस्य के लिए भी चुनाव लड़ चुके हैं.शेखर चंदेल की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं. रात से ही जिला अस्पताल परिसर में लोगो का आना जाना शुरू हो गया हैं.

इसे भी पढ़ें:  बारिश के बाद दोनों किनारों पर बहने लगी अरपा नदी:बिलासपुर में बारिश आकंड़ा 306 मिमी पहुंचा, लोगों को गर्मी से मिली राहत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles