Advertisment
छत्तीसगढ़

रायगढ़ के सरकारी पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू:12000 चूजे, 5000 मुर्गियों को मारा गया, 17 हजार अंडे नष्ट; निगरानी में 10KM एरिया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार रात सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। रात में ही यहां की 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजे और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया है।

जानकारी के मुताबिक शासकीय कुक्कुट पालन क्षेत्र से पक्षी के शव का सैंपल भेजा गया था। जिसकी जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल की ओर से रायगढ़ से भेजे गए नमूनों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की गई। वहीं 10 किलोमीटर के क्षेत्र को निगरानी में रखा गया है।

कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का फैसला

इसके बाद कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई। रात 11 से साढ़े 12 बजे तक एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का फैसला लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  घर में घुसकर महिला से मारपीट और लूट, गले–कान के सोने के जेवर छीनकर आरोपी फरार

पोल्ट्री फॉर्म में मुर्गियों को मारकर जमीन में दफनाया गया

पोल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों, चूजों और अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। इसके लिए मुर्गियों और चूजों को मारकर जमीन में दफनाया गया। पोल्ट्री फार्म परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें नमक और चूने की लेयर बिछाकर मुर्गियों और चूजों को दफनाया गया।

कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का फैसला

इसके बाद कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई। रात 11 से साढ़े 12 बजे तक एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का फैसला लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  महिला नक्सली ने किया खुलासा : पुलिस के हमले के वक्त सिविल ड्रेस में थी, गांव में ही छिपाकर रखी थी एके-47

पोल्ट्री फॉर्म में मुर्गियों को मारकर जमीन में दफनाया गया

पोल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों, चूजों और अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। इसके लिए मुर्गियों और चूजों को मारकर जमीन में दफनाया गया। पोल्ट्री फार्म परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें नमक और चूने की लेयर बिछाकर मुर्गियों और चूजों को दफनाया गया।

10 किलोमीटर का दायरा सर्विलांस जोन घोषित

भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार बर्ड फ्लू की स्थिति में 10 किमी इन्फेक्टेड जोन में कुक्कुट, अंडे और कुक्कुट आहार से संबंधित आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इसके अलावा सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और अंडों की दुकानों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। सरकारी पोल्ट्री फार्म को सैनिटाइज कर बाहर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। ताकि कोई पोल्ट्री फार्म के नजदीक नहीं पहुंच सके।

इसे भी पढ़ें:  टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में बदल गई बच्ची!, दंपती की याचिका पर हाई कोर्ट ने डॉक्टर के साथ सरकार से मांगा जवाब…

1 KM के दायरे में बिक्री बैन

पोल्ट्री फार्म के 1 किमी के दायरे में मुर्गे और अंडे की खरीदी-बिक्री पर बैन लगा दिया गया है। चक्रधर नगर क्षेत्र और आसपास क्षेत्र के चिकन मार्केट को बंद कराया गया है। निजी दुकानों और फार्म के मुर्गिंयों को नष्ट किया जा रहा है। इन्हें नुकसान का आकलन कर मुआवजा भी दिया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles