Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायगढ़

BIG BREAKING : महानदी में बड़ा हादसा, मंदिर दर्शन करने गए श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 7 लोगों के मौत की खबर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महानदी में बड़ा हादसा हुआ है. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना अंतर्गत आने वाले सारधा महानदी घाट में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई है. नाव में 30 से 40 लोग सवार थे. इस हादसे में कई लोगों के डूबने से मौत और गायब होने की खबर है. जिसमें छत्तीसगढ़ के खरसिया निवासी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य जारी है. इस घटना को लेकर रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि झारसुगुड़ा एसपी से चर्चा हुई है. घटनास्थल पहुंचने पर पूरी जानकारी देंगे. बताया जा रहा है कि सभी लोग नाव पर सवार होकर पथरसेनी मंदिर दर्शन करने गए हुए थे.

मिली जानकारी के अनुसार, झारसुगुड़ा जिले के सारधा गांव के पास महानदी नदी में नाव दुर्घटना में सात लोग लापता हैं. स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया और एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में बचा लिया गया है. वहीं मौके पर स्थानीय पुलिस, ओड्राफ टीम, कलेक्टर, एसपी पहुंचे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा: SP विजय कुमार पाण्डेय ने कुष्ठ आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन

स्थानीय लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से कुछ लोग महानदी के तट पर स्थित पथरसेनी मंदिर आए थे. सभी को स्थानीय मोटर बोट के माध्यम से यात्रा कराई गई. वहीं से लौटते समय नाव पलट गई. कुछ लोग तैरकर नदी किनारे पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने मछुआरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया, एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में बचा लिया गया है. सात से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं.

इस घटना पर झारसुगुड़ा कलेक्टर अबोली सुनील नरवाने ने कहा कि हमने सूचित कर दिया है और हमने बचाव अभियान के लिए सभी संसाधन जुटाए हैं.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को ट्रिपल गिफ्ट, दिवाली में हो गई बल्ले-बल्ले

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles