Advertisment
Accidentपटना

एक्ट्रेस नेहा मर्दा के घर में लगी भीषण आग, तीन घंटे में सबकुछ हो गया खाक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालिका वधू फेम कलाकार नेहा मर्दा अग्रवाल के पटना स्थित फैल्ट में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की 3 हाइड्रोलिक, 3 वाटर बाउजर से 75 कर्मियों ने साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पाया।

पटना के फ्रेजर रोड में सूर्या अपार्टमेंट के 9वें फ्लोर पर बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूर्या अपार्टमेंट के 9वें तल्ले पर जिस फ्लैट में आग लगी वो फ्लैट बालिका वधू फेम कलाकार नेहा मर्दा अग्रवाल का है। जब आग लगी तो फ्लैट में ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि सभी लोग मुंबई में रहते है। वो लोग जब कभी भी पटना आते हैं तो यहीं रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार पिकअप घाट में पलटी, 2 की मौके पर मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

फ्लैट उनके ससुर ओमप्रकाश अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। ससुर ने यह फ्लैट खरीदकर नेहा मर्दा को गिफ्ट किया था। 10 फरवरी 2012 को नेहा और आयुष्मान अग्रवाल की शादी हुई थी। आयुष्मान एक बिजनस मैन हैं।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से कितने का नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है। वहीं मौजूद फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग पर बहुत जल्द काबू पाया जा सकता था, लेकिन फ्लैट की ऊंचाई, बगल में ऊंचे पेड़ और बेहिसाब तार के जाल के चलते आग पर काबू पाने में ज्यादा समय लगा।

इसे भी पढ़ें:  यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार, ड्राइवर की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles