Advertisment
छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी में रुद्री बैराज में कूदा युवक, ट्रेनिंग सेंटर के युवाओं ने बचाई जान, उसके पास मौजूद बैग से मिले 2 लाख रुपए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी के रुद्री बैराज में कूदकर एक युवक ने खुदकुशी की कोशिश की, हालांकि उसे बचा लिया गया। ट्रेनिंग सेंटर के युवाओं ने युवक को रुद्री बैराज के जलभराव क्षेत्र से बाहर निकाला, तो उसके पास एक बैग भी मिला, जिसमें करीब 2 लाख रुपए होने की जानकारी मिली है। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है।

रुद्री थाना प्रभारी और प्रशिशु डीएसपी विंकेश्वरी पिंदे ने बताया कि घटना गुरुवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की है। गरियाबंद निवासी 25 वर्षीय धनंजय बैंक में फाइनेंस का काम करता है। उसके खिलाफ अर्जुनी थाने में मारपीट का केस दर्ज है। गुरुवार को उसकी कोर्ट में पेशी थी। इसलिए वो गरियाबंद से धमतरी आया था।

युवक से पूछताछ की गई, लेकिन नशे में होने के कारण वो कुछ भी ठीक से नहीं बता पाया।
युवक से पूछताछ की गई, लेकिन नशे में होने के कारण वो कुछ भी ठीक से नहीं बता पाया।

रुद्री बैराज में कूदा युवक

इसे भी पढ़ें:  करंट लगने से 2 किसानों की मौत:फसलों को जानवरों से बचाने के लिए लगाया था तार

इस बीच वह रुद्री बैराज के जलभराव क्षेत्र में आत्महत्या करने की नीयत से कूद गया। पास में फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग में प्रशिक्षण ले रहे युवा भागीरथी, खिलेश्वर कुमार, प्रेम साहू की नजर उस पर पड़ी, तो वे तत्काल बैराज में कूदे और जैसे-तैसे पानी से युवक को बाहर निकाला। उसके पास से बैग भी बरामद किया गया।

बैग के अंदर 500-500 नोट के बंडल और कुछ जरूरी दस्तावेज थे।
बैग के अंदर 500-500 नोट के बंडल और कुछ जरूरी दस्तावेज थे।

बैग में मिले 2 लाख रुपए

बैग के अंदर 500-500 नोट के बंडल और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। युवाओं ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी, जवान और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। युवक से पूछताछ की गई, लेकिन नशे में होने के कारण वो कुछ भी ठीक से नहीं बता पाया। बैराज के किनारे से युवक की बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। बैग से करीब 2 लाख रुपए मिले हैं। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की, इस बात का पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़ें:  स्कूटी से ट्यूशन जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles