Advertisment
छत्तीसगढ़

एनएसएस कैंप में छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, 10 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एनएसएस कैंप में शामिल होने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि नगरी के खम्हरिया गांव में लगे एनएसएस कैंप में छात्राओं की तबियत एक के बाद एक बिगड़ गई. सभी को शरीर में अकड़न और बेहोशी की शिकायत हुई. अब तक 10 छात्राओं को नगरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

एनएसएस कैंप में छात्राएं बीमार: नगरी के सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय की तरफ से खमहरिया गांव में एनएसएस कैंप लगाया गया. इसमे कुल 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया. कैंप 13 दिसंबर तक चलना था. लेकिन एक दिन पहले ही 12 दिसंबर की रात एक दो छात्राओं की तबियत बिगड़ने लगी. इसको कॉलेज प्रबंधन ने हल्के में लिया. लापरवाही दिखाई और फौरन अस्पताल नहीं ले गए. लेकिन जब बीमार छात्राओं की संख्या बढ़ी तब 13 दिसंबर की रात सभी बीमार 10 छात्राओं को नगरी अस्पताल लाया गया.

इसे भी पढ़ें:  मामूली बात पर हुआ झगड़ा, तीन युवकों की चाकू गोदकर बेहरमी से हत्या

सभी बच्चों का चल रहा इलाज: नगरी बीएमओ डॉ एके नेताम ने बताया कि ये ज्यादा ठंड के कारण हुए हाइपो थर्मिया के लक्षण है. छात्राओं में शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ है. कुछ बच्चो को बुखार भी है. नींद की कमी के कारण भी ऐसा हो सकता है. 10 बच्चे भर्ती है. सभी का इलाज किया जा रहा है. सभी खतरे से बाहर है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles