Advertisment
छत्तीसगढ़

जशपुर में बड़ा हादसा: ब्रेक फेल होते ही स्कूल बस झाड़ियों में घुसी, बच्चों की चीख-पुकार से मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज रफ्तार और वाहन चालकों की लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच जशपुर जिले से एक बड़ा हादसा टलने की खबर आई है, जहां स्कूल बस के ब्रेक फेल हो जाने के बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। हादसा गंभीर हो सकता था, क्योंकि बस के ठीक पास ही एक नाला बह रहा था।

घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मुड़ागांव के पास की है। जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव सरस्वती शिशु मंदिर की स्कूल बस में रोज की तरह दर्जनों बच्चे सवार थे। बस तेज रफ्तार में आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे मोड़ दिया, जिसके चलते बस झाड़ियों में फंस गई और नाले में गिरने से बच गई।

इसे भी पढ़ें:  जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

झटके से बच्चे घबरा गए

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झटके के कारण बच्चे घबरा गए, लेकिन ड्राइवर की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। इस हादसे के बाद से बच्चों में डर और अफरा-तफरी का माहौल है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस अब बस में तकनीकी खराबी और मेंटेनेंस में लापरवाही की जांच कर रही है। वहीं स्कूल प्रबंधन से भी पूछा जा रहा है कि बसों की नियमित जांच-पड़ताल क्यों नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें:  राजधानी के नाकोड़ा ज्वेलर्स में लगी भीषण आग, शॉप जलकर खाक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles