Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा।  जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) विजय कुमार पाण्डेय ने 15 पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने के लिए चुने गए थे। पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ उनकी सेवा पुस्तिका में प्रशंसा भी अंकित की गई। यह सम्मान पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करने का एक तरीका है।

उत्कृष्ट पुलिसकर्मी पुरस्कार, प्रत्येक माह की 1 तारीख को माह भर में अच्छे और उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस कर्मियों को दिया जाता हैं।

इसे भी पढ़ें:  आबकारी घोटाला केस : ईडी की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में अनिल टुटेजा और यश टुटेजा

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम

01. निरीक्षक लालन पटेल यातायात द्वारा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरुकता कर उल्लेखनीय कार्य करने पर।
2. उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ एवं
3. ASI संतोष बंजारे द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अलग-अलग जगहों से कुल 11 अपहृत/गुम नाबालिक को सुरक्षार्थ दस्तयाब करने पर।
4. उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार साहू थाना अकलतरा द्वारा चोरी के प्रकरण में आरोपी को पकड़कर त्वरित गिरफ्तार करने पर।
5. प्रधान आरक्षक रेमन सिंह थाना सारागांव द्वारा अपहृता नाबालिक बालिका को हैदराबाद से सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने पर।
6. प्रधान आरक्षक राजकुमार कुमार चंद्रा थाना जांजगीर द्वारा मंदिर की दान पेटी के चोरी के मामले में आरोपियों को पकड़ने में सराहनी योगदान पर।
7. प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह यातायात द्वारा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम में सराहनीय योगदान पर।
8. महिला प्रधान आरक्षक बालमती यादव थाना मुलमुला एवं
9. महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर थाना नवागढ़ दोनो के द्वारा अपहृत एवं गुम बालिका को बरामद करने में सराहनीय योगदान।
10. आरक्षक जयप्रकाश एवं
11. गौकरण राय थाना अकलतरा दोनों के द्वारा चोरी के प्रकरण के आरोपियों को पकड़ने में योगदान।
12. आरक्षक सुरेश रत्नाकर एवं
13. अजय भानु थाना जांजगीर दोनों के द्वारा सक्रियता से रात्रि गस्त करने से चोर के मोटर सायकल को पकड़ना जिससे आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।
14. आरक्षक दीपक तिवारी थाना बिर्रा द्वारा दो अपहृत नाबालिक बालिका को रायपुर से सकुशल बरामद कराने में सराहनीय योगदान।
15. आरक्षक लखेश विश्वकर्मा थाना पामगढ़ द्वारा थाने का रिकॉर्ड संधारण करना

इसे भी पढ़ें:  नवा रायपुर में दोस्तों के सामने युवक-युवती ने तोड़ा दम

इस अवसर पर डीएसपी अजाक जितेंद्र खूंटे, CSP कविता ठाकुर, एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार, DSP (मुख्यालय) जांजगीर विजय पैकरा, SDOP प्रदीप कुमार सोरी एवं रीडर 1 ASI अश्वनी राठौर व उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles