Advertisment
छत्तीसगढ़

गैस चूल्हा रिपेयरिंग के दौरान बड़ा हादसा: घर में लगी भीषण आग, दो साल की मासूम समेत चार झूलसे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां आग की चपेट मे आने से 4 लोग झूलस गए। यह हादसा गैस चूल्हा बनाने के दौरान हुआ, जो बेहद खतरनाक था। इस हादसे मे 2 साल की किंजल साहू बुरी तरह घायल हुई है। यह घटना बीती रात शुभाष नगर की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात 9 बजे के आस-पास की यह घटना बतायी जा रही है। महासमुंद मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 25 सुभाष नगर मे पूर्व पार्षद संदीप घोष के घर के पिछे बुजुर्ग दंपति खेलावन और चन्द्रिका के खपरैल घर में खाना बना रहे थे। इस दौरान घर के बुजुर्ग खेलावन और उनकी 55 वर्षीय पत्नी चन्द्रिका साथ में 35 वर्षीय बेटी लक्ष्मी बाई मौजूद थी। तभी खेलावन ने बाहर चूल्हे पर खाना बनाने के लिए अपनी बेटी लक्ष्मी को कहा। जिसके बाद लक्ष्मी ने कहा कि, गैस बनाने के लिए इण्डेन गैस से चूल्हा बनवाने के लिए सर्विस मैन को बुलाया है, थोड़ी देर मे गैस बन जाएगा फिर खाना बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में महिलाओं को 25 हजार देगी सरकार:महतारी वंदन से जुड़ी एक और योजना लॉन्च, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

इस बिच गैस बनाने के लिए 29 साल के रुपेश साहू अपनी 2 साल की बेटी किंजल साहू को लेकर खेलावन के घर पहुंचा और गैस चूल्हा बनाने लगा। इस दौरान सभी पास मे ही खड़े थे। इसी बिच कुछ गड़बड़ी हुई और तेजी से गैस रिसाव के कारण आग पूरे कमरे मे फैल गई। अफरा-तफरी और तेज आवाज सुनकर दूसरे कमरे मे मौजूद खेलावन जब बेटी के कमरे मे पहुंचा तो उसके होश उड़ गए।

वहीं बाहर पत्नी चन्द्रिका जोर-जोर से आवाज लगा रही थी और अंदर बेटी लक्ष्मी गैस सर्विस मैन की बेटी किंजल को पकड़े हुए आग से जूझ रही थी। गैस चूल्हा बनाने आए रुपेश भी किसी तरह उन दोनों को बचाने का प्रयास कर रहा था। इस बिच बचाव मे आग की चपेट मे आने से हादसे मे 2 साल की मासूम किंजल साहू का चेहरा बुरी तरह घायल हो गया। सभी एक दूसरे को बचाने के दौरान आग की चपेट मे आ गए और घायल हो गए है। जैसे-तैसे आग पर काबू पाकर सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं महासमुंद पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  बालोद में बिना हेलमेट पेट्रोल देकर नियम तोड़ने पर पेट्रोल पंप सील

घायलों में ये हैं शामिल

लक्ष्मी बाई- 35 वर्ष,
रुपेश साहू- 29 वर्ष
किंजल साहू- 2 वर्ष
चन्द्रिका साहू- 55 वर्ष

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles