Advertisment
छत्तीसगढ़

तमनार में महिला कांस्टेबल से दुर्व्यवहार: दो आरोपी गिरफ्तार, लगाई गईं गंभीर धाराएं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। जिले के तमनार क्षेत्र से एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश को भी झकझोर कर रख दिया है। कोयला खदान के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान भीड़ ने अपनी ड्यूटी निभा रही एक महिला कांस्टेबल के साथ अमानवीय और निंदनीय व्यवहार किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दो आरोपियों को दबोचा है। जबकि बाकी की तलाश जारी है।

गिरफ्तारी के बाद महिला आरक्षकों ने घेरा, कड़ी कार्रवाई की मांग
वायरल वीडियो के अनुसार उग्र भीड़ ने महिला कांस्टेबल को दौड़ाकर खेत में गिरा दिया और उसके कपड़े फाड़ने लगे। महिला आरक्षक अपनी अस्मत बचाने के लिए एक हाथ से कपड़े संभालती रही और दूसरे हाथ से भीड़ को रोकने की कोशिश करती रही। वह लगातार रोते हुए कहती रही छोड़ दो भाई प्लीज मैं अब नहीं आऊंगी मुझे यहां भेजा गया है, लेकिन आंदोलन की आड़ में खड़े कुछ वहशी तत्वों पर उसकी मिन्नतों का कोई असर नहीं हुआ। गालियां दी जाती रही और सरेआम एक महिला पुलिसकर्मी का अपमान किया जाता रहा।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा प्रवक्ता के फार्म हाउस में मिली बुजुर्ग की खून से लथपथ लाश

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अन्य फुटेज की बारिकी से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने स्पष्ट कहा कि महिला पुलिसकर्मी के साथ इस तरह का कृत्य अक्षम्य है। कानून अपना काम करेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles