Advertisment
अन्य खबरें

‘भूत’ ने नाबालिग से कई बार रेप किया, बच्चे का भी हुआ जन्म… ठाणे के इस मामले में पुलिस बनी चकरघिन्नी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र के ठाणे में रेप का एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मृत व्यक्ति पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है। मृत व्यक्ति के खिलाफ 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप का मामला दर्ज किया गया है। मृत व्यक्ति ने न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि पीड़िता को गर्भवती भी कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता की मां ने यह केस दर्ज कराया है। चकरघिन्नी की तरह गोल-गोल घूमने वाले इस मामले को अब सुलझाने में पुलिस जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता की मां ने शनिवार (16 फरवरी) को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की धारा 64(1) के तहत ये मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, प्राथमिकी में आरोपी की मौत के समय और परिस्थितियों का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ FIR

अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी ने ठाणे के मुंब्रा इलाके में अपने ही पड़ोस की 17 वर्षीय लड़की से दोस्ती की थी। जून से अगस्त 2024 के बीच उसने कई बार कथित रूप से उसका यौन शोषण भी किया। इतना ही नहीं, परिवारों के विरोध के बावजूद आरोपी ने नाबालिग लड़की से जबरन शादी कर ली और शादी के कुछ समय बाद लड़की गर्भवती हो गई। 14 फरवरी को पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म भी दिया है।

हालांकि कहानी में ट्विस्ट यह है कि, जिस युवक पर रेप और जबरन शादी का आरोप लगाया गया है, उसकी मौत हो चुकी है। मृक शख्स कैसे किसी का रेप और शादी कर सकता है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी की मौत कब और कैसे हुई है। पुलिस ने कहा कि वे सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।

इसे भी पढ़ें:  ट्रेन में अजनबी संग गुजारी रात, पता नहीं बच्चे का बाप कौन? प्रेग्नेंट महिला का चौंकाने वाला खुलासा!

फिलहाल इस मामले ने सभी को शॉक्ड कर दिया है। जो भी ये खबर सुना उसे इस बात पर यकीन करना मुश्किल लगा। अब तो पुलिस की जांच से ही यह साफ हो पाएगा कि मृत व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज होने की असली वजह क्या है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles