Advertisment
अन्य खबरें

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में दानपेटी के पैसे गिनने आए बैंककर्मी ने ही चुरा लिए 9 लाख रुपये

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से चोरी का मामला सामने आया है. आरोप है कि नोटों की गिनती करते समय बैंक कर्मचारी रुपए चुरा रहा था. इस हरकत को मंदिर प्रबंधन ने CCTV में देखकर बैंक कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा है. इसके बाद बैंक कर्मी के घर की तलाशी ली गई. जहां से 8 लाख रुपये से अधिक कैश बरामद किए गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक बांके बिहारी मंदिर में 16 दान पेटिकाएं हैं. हर महीने ये दान पेटिकाएं न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी की निगरानी में बैंक के कर्मचारियों द्वारा खोली जाती हैं. पिछले तीन दिनों से दान की रकम गिनने का काम चल रहा था. शनिवार, 5 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे मंदिर के कंट्रोल रूम में मौजूद अधिकारियों को शक हुआ कि पैसों की गिनती में लगा एक बैंककर्मी अपने कपड़ों में कुछ छिपा रहा है. इस बात की जानकारी मंदिर की उच्च अथॉरिटी को दी गई.

इसे भी पढ़ें:  मां की याद आते ही ट्रेन में बैठा युवक, स्टेशन पर उतरते ही बदली दुनिया, GRP से बोला- मेरा अंगूठा...

इसके बाद बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने CCTV चेक करवाया. इसमें गड़बड़ी करते दिख रहे बैंककर्मी अभिनव की तलाशी ली गई. इस दौरान उसके पास से 1 लाख 38 हजार रुपये बरामद हुए. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. जब पुलिसकर्मियों ने अभिनव से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि वह काफी दिनों से मंदिर की दान पेटियों में सेंधमारी कर रहा है.

इसके बाद पुलिस बैंक कर्मचारी अभिनव के घर तलाशी लेने पहुंची. घर से मंदिर की दान पेटियों से चुराए गए 8 लाख रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी बैंककर्मी अभिनव केनरा बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात है. इस मामले में दर्ज FIR के मुताबिक अभिनव दान पेटी से चोरी किए गए नोटों को अपनी अंडरगार्मेंट्स में छिपाए हुआ था. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें:  OYO में अनमैरिड कपल को “NO Entry”, कंपनी ने नये साल में जारी की नई गाइडलाइन

मामले की जानकारी देते हुए मथुरा के CO सदर संदीप कुमार सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर हर महीने श्री बांके बिहारी मंदिर के दान पात्र की गिनती की जाती है. उस क्रम में इस महीने की गिनती की जा रही थी. उन्होंने बताया कि  केनरा बैंक के कर्मचारी अभिनव सक्सेना के द्वारा दान पात्र से लगभग 9 लाख 38 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे. मंदिर प्रबंधन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles