Advertisment
अन्य खबरें

OYO में अनमैरिड कपल को “NO Entry”, कंपनी ने नये साल में जारी की नई गाइडलाइन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

ओयो (OYO) ने भारत के किसी भी शहर में सस्ता होटल खोजना और रहना आसान बना दिया है. हालांकि, OYO ने 2025 में अपने नियमों में बड़े बदलाव करते हुए अनमैरिड कपल्स को आने से मना कर दिया है. अब तक ओयो में कपल्स को आसानी से कमरे मिलते थे, लेकिन अब कंपनी ने इसे बंद कर दिया है. यह ताजा बदलाव मेरठ, उत्तर प्रदेश से हो रहा है.

नए नियम की शुरुआत मेरठ से होगी

OYO ने एक बड़ा ऐलान करते हुए अपने संबंधित होटल्स में अविवाहित जोड़ों की एंट्री पर रोक लगाने का फैसला किया है. इसका अर्थ है कि जोड़े को ओयो होटल में रूम बुक करना होगा, तो उन्हें अपनी शादी का प्रमाण या रिश्ता का प्रमाण देना होगा. मेरठ (Meerut), ओयो ट्रेवल और हॉस्पिटैलिटी प्लेटफॉर्म द्वारा लाया गया अविवाहित जोड़ों के चेक-इन पर बैन का नया नियम इसी साल लागू होगा. ओयो से जुड़े होटलों को तुरंत लागू करने का आदेश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:  प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़ की सूचना पर अफसरों ने लगाई दौड़, सिर्फ कुछ महिलाओं में हुई थी धक्का-मुक्की

जोड़ों को देना होगा रिश्ते का प्रमाण

OYO की नवीनतम गाइडलाइंस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ऑनलाइन बुकिंग करने वालों सहित सभी जोड़ों को चेक-इन के समय अपने रिश्ते का वैध प्रमाण देना होगा. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने मेरठ में इस नियम को लागू करने के बाद इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है यदि लोगों से मिली प्रतिक्रिया और इसका प्रभाव किस प्रकार का था.

क्या इस वजह से कंपनी ने उठाया कदम?

मेरठ और कुछ अन्य शहरों में कुछ स्थानीय लोगों ने कंपनी से संपर्क किया था, जिनकी ओर से अविवाहित कपल्स को होटल में रूम न देने की अपील की गई थी. इस वजह से कंपनी ने अपनी गाइडलाइंस में यह बड़ा बदलाव किया है. कंपनी का भरोसा बढ़ाने और लंबे समय तक बुकिंग के लिए ग्राहकों को प्रोत्साहित करने में ये कदम भी मदद कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:  कैंसर का खतरा:‘बुड्ढी के बाल’ में मिलाया जा रहा कपड़ा रंगने वाला रसायन

OYO की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी भारत सहित 30 से अधिक देशों में होटल और होम स्टे सेवाएं प्रदान करती है. इसके नेटवर्क में 1.50 लाख से अधिक होटल हैं और इंडोनेशिया, मलेशिया, डेनमार्क, अमेरिका (US), ब्रिटेन (UK), नीदरलैंड्स, जापान, मेक्सिको और ब्राजील शामिल हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles