Advertisment
अन्य खबरें

मां की याद आते ही ट्रेन में बैठा युवक, स्टेशन पर उतरते ही बदली दुनिया, GRP से बोला- मेरा अंगूठा…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर जेबकतरों की बदमाशी बढ़ती जा रही है. इन जेबकरतों का खौफ इतना बढ़ गया है कि अब के चोरी करते वक्त पकड़ने जाने पर अटैक तक कर रहे हैं. रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने जेब काटते हुए एक बदमाश को रंगे हाथों पकड़ लिया, तो जेबकतरे ने यात्री के साथ मारपीट कर उसका अंगूठा अपने दांतों से चबा लिया. पीड़ित ने GRP थाने में मामले की शिकायत की थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है. फिलहाल उसके साथियों की तलाश की जा रही है.

पीड़ित यात्री राजू बाथम के मुताबिक वो शुक्रवार को अपनी मां का हालचाल जानने डबरा गया था. राजू शाम 4 बजे अपने दोस्त छोटू के साथ डबरा रेलवे स्टेशन से ग्वालियर रवाना हुआ था. शाम 5 बजे ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंची थी.

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र में अजब बीमारी का कहर, बाल झड़ने से 3 दिन में 60 लोग हुए गंजे

पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार

ट्रेन से उतरने के बाद राजू ओवर ब्रिज से होकर प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंचा. उसी दौरान एक शातिर चोर ने राजू की जेब काटकर उसका पर्स चुरा लिया. जेब काटने का पता चला तो राजू ने थोड़ी देर में ही जेब कतरे को पर्स के साथ रुपये गिनते हुए मौके पर ही पकड़ लिया. इस पर जेबकतरा राजू से विवाद करने लगा.

जेबकतरे के 2 से 3 साथी भी खड़े हुए थे. जब राजू ने उससे अपना पर्स वापस मांगा तो जेबकतरे ने उसके सिर में कड़ा मार दिया. राजू ने उसे जब मारने के लिए अपना हाथ उठाया तो जेब कतरे ने उसके हाथ के अंगूठे को अपने दांतों से काटकर चाब लिया. इसके बाद राजू ने ग्वालियर GRP थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी जेबकतरे को दबोच लिया और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें:  ट्रेन के AC कोच में सफर कर रही थी बुर्के वाली महिला, TTE ने टिकट मांगा तो गाली-गलौज करते हुए देने लगी धमकी, देखें वीडियो

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles