Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

पुलिस मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली है।जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर का नाम अनिल सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अनिल सिंह ने ड्यूटी में तैनाती के दौरान ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। वो दुर्ग के रहने वाले थे। घटना के बाद से पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया है।

घटना में मौके पर ही अनिल सिंह की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा के लिए 14वीं बटालियन तैनात है। इस बटालियन में अनिल सिंह इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थ है। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें:  छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित

हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में परिजनों से जानकारी लेकर ही कुछ का पाने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर तीन में इंस्पेक्टर अनिल सिंह पदस्थ थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles