Advertisment
बस्तरछत्तीसगढ़

कन्या आश्रम छात्रावास में सिरदर्द और तेज बुखार का अटैक, 1 छात्रा की मौत, दस का ईलाज जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बकावंड। विकासखंड के कोलावल स्थित कन्या आश्रम छात्रावास की एक छात्रा की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई, वहीं 10 बच्चे बीमार हैं। सभी बच्चों को जगदलपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया  है। इस घटना से हड़कंप मच गया है। रविवार को दोपहर कोलावल कन्या आश्रम में अध्ययनरत 5वीं कक्षा की 11 वर्षीया छात्रा अंजना कश्यप पिता मंगल कश्यप की अचानक तबीयत बिगड़ने से उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने तेज बुखार या किसी वायरस इंफेक्शन से बच्ची की मौत होने की आशंका जाहिर की है।

छात्रा को शनिवार को सिरदर्द की शिकायत होने पर उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया था। जहां सिरदर्द की दवा दी गई थी। फिलहाल मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 108 एम्बुलेंस से छात्रा को सीएचसी बकावंड लाया गया। जहां से उन्हें 108 वाहन से ही जगदलपुर अस्पताल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल पंप में 500 के फुटकर लेने आया युवक, 50 हजार रुपये लेकर भागा

सिर दर्द की शिकायत बताने पर बीएमओ ने दी थी गोली 

कोलावल कन्या आश्रम की अधीक्षिका दुलारी भास्कर ने बताया कि शनिवार को नाश्ता करने सभी बच्चे पहुंचे, मगर अंजना ने कहा कि मैं नाश्ता नहीं करूंगी अभी थोड़ा देर आराम करने दो। उसके बाद 1 बजे भोजन के लिए अंजना को उठाने गई, तब उसकी स्थिति ज्यादा सीरियस होने के कारण तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया। थोड़ी देर के बाद बच्ची का देहांत हो गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने कहा कि बच्ची का चेकअप किया। उसने सिरदर्द की शिकायत की। सिर दर्द की टेबलेट दी थी, स्थिति सुधरने पर वापस हॉस्टल भेज दिया था।

इसे भी पढ़ें:  चलती कार में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

डेंगू, मलेरिया टेस्ट नेगेटिव

जिला प्रशासन की जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 10 वर्षीय छात्रा अंजना कश्यप को हाई ग्रेड फीवर की स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलावल लाया गया था। इलाज के दौरान हाई ग्रेड फीवर के कारण संभवतः सडन कार्डियक रेस्पिरेटरी अरेस्ट से बच्ची की मृत्यु हो गई। अस्पताल में बच्ची का डेंगू मलेरिया टेस्ट किया गया जो नेगेटिव पाया गया। ऐहतियात के तौर पर आसपास के अन्य लोगों व आश्रम के अन्य छात्राओं की भी जांच की गई। जिसमें सभी मलेरिया डेंगू, नेगेटिव पाए गए। जिला स्तरीय टीम से जांच कराई जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।

जानकारी मिलते ही आश्रम पहुंचे विधायक

बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम कोलावल के कन्या आश्रम में हुई घटना से आहत हैं। मासूम छात्रा अंजना कश्यप के आकस्मिक निधन और अन्य छात्राओं के  बीमार हो जाने से दुखी विधायक जानकारी मिलते ही कोलावल पहुंचे। वहां उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से पूरी जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें:  अस्पताल के बाहर धूं-धूं कर जल उठी गर्भवती लेकर आ रही एंबुलेंस, ड्राइवर की सूझबूझ से बची महिला की जान

बुखार और सिर दर्द से पीड़ित थे बच्चे

बस्तर आदिम जाति कल्याण विभाग सहायक आयुक्त गणेश सोरी ने बताया कि, कोलावल बालिका आश्रम में पढ़ने वाले बच्चे दो दिन पहले से तेज बुखार व सिर में दर्द होने की शिकायत कर रहे थे। अधीक्षिका ने बच्चों को गांव के ही आयुष केंद्र में डॉ. दास से उपचार के लिए भेजा था। बच्चों को सामान्य बीमारी बताते हुए उन्हें दवा देकर वापस आश्रम भेज दिया गया। लेकिन रविवार की शाम से अचानक 8-10 बच्चे बीमार हो गए। सभी बीमार बच्चों का जगदलपुर के महारानी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles