Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

तीन ट्रेनों में विजिलेंस का छापा : छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में दो टीटीई से मिले वसूली के पैसे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

रायपुर। त्योहार पर लगातार ट्रेन रद्द होने के बाद जोन की ट्रेनों में यात्रियों को भीड़ बढ़ चुकी है। यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। ऐसे में अगर यात्री को वेटिंग टिकट के साथ सफर करना है, तो टीटीई को पैसे देकर खुश करना पड़ेगा, तभी बैठने के लिए आरामदायक सीट भी मिलेगी। कुछ ऐसी ही शिकायत रेलवे विजिलेंस टीम को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस व आजाद हिंद एक्सप्रेस की मिली थी। इसीलिए टीम ने कोलकाता से लेकर रायपुर तक जांच की।

इस दौरान रविवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में दो टीटीई अतिरक्त पैसों के साथ पकड़े गए। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि, कोलकाता मार्ग पर तो कुछ टीटीई तो ड्यूटी के दौरान यात्रियों को सीट दिलाने के नाम पर मोटी रकम भी वसूलते हुए पकड़े गए। अक्सर ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से टीटीई की अवैध कमाई भी बढ़ जाती है। विजिलेंस की टीम ने जोन में चलने वाली जिन ट्रेनों में जांच की, वह सभी लंबी दूरी की ट्रेन हैं। इन दिनों इसमें यात्रियों की भीड़ सबसे अधिक है। टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की सूचना आग की तरह फैल गई। इससे अन्य टीटीई सतर्क हो गए। यही कारण है कि जब टीम ने दोबारा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की जांच की, तो कुछ नहीं मिला। गौरतलब है, जोन में टीटीई की अवैध वसूली की शिकायत को रेलवे बोर्ड ने गंभीरता से लिया। इसके लिए चार सदस्यीय एक विशेष टीम बनाई गई, जो सीधे पहले कोलकाता पहुंची थी।

इसे भी पढ़ें:  वाह रे सिस्टम! जहां कोई आदिवासी मतदाता ही नहीं, वहां दे दिया ST आरक्षण, कैसे चुनेंगे अपना सरपंच?

तीन ट्रेनों में जांच

जानकारी के अनुसार टीम ने पहले गीतांजलि एक्सप्रेस व आजाद हिंद एक्सप्रेस में दबिश दी और कुछ टीटीई को रंगे हाथों पकड़ा। यहां कार्रवाई करने के बाद टीम शुक्रवार सुबह जोन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां उन्होंने डारमेट्री की बुकिंग कराई। उन्होंने दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा। यही कारण है कि यहां उनके पहुंचने की भनक किसी को नहीं थी। टीम ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान टीटीई से अतिरिक्त रकम मिली।

आम यात्री की तरह ट्रेन में पहुंचे

दोपहर को डारमेट्री से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में आम यात्री की तरह पहुंचे। बिलासपुर से ट्रेन छूटने के कुछ देर बाद प्रत्येक कोच में जाकर नजर रखने लगे। जब उन्हें टीटीई द्वारा वसूली करने की पुष्टि हो गई, उन्होंने परिचय दिया और जांच की। जांच में उन्हें टीटीई के पास से 1500 रुपये अतिरिक्त मिले। अतिरिक्त राशि की पुष्टि इसलिए हुई, क्योंकि ड्यूटी पर जाने से पहले प्रत्येक ड्यूटी पर जाने से पहले प्रत्येक टीटीई को अपने पास रखी रकम का हिसाब देना होता है। इसकी जानकारी भी अंकित रहती है। इसके बाद एक दूसरे टीटीई के पास पहुंचे और जब उसकी जांच की, तो चार हजार रुपये अतिरिक्त मिले। इस पर दोनों के खिलाफ प्रकरण भी बनाया गया। इस ट्रेन से टीम गोंदिया तक जांच करती गई और वापसी में गोंदिया स्टेशन से रायपुर होते हुए अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में जांच करती आई।

इसे भी पढ़ें:  स्वतंत्रता दिवस से गणेश चतुर्थी तक 5 दिन मांस-मटन बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

टीटीई पर कार्रवाई

दपूमरे सीपीआरओ डॉ. सुरकर विपुल विलासरा ने बताया कि, रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने टीटीई पर कार्रवाई की है। टीम रिपोर्ट बनाकर देगी। जोन में टीटीई को रेलवे नियमों के साथ कार्य करने का निर्देश पहले से ही दिया हुआ है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles