Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़भिलाई

चौथे फ्लोर से लिफ्ट गिरी, 4 लोग घायल:भिलाई के शकुंतला अपार्टमेंट के लोग बोले-बिल्डर ने मेंटेनेंस नहीं किया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित शकुंतला अपार्टमेंट में लिफ्ट गिरने से 4 लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें श्रीशंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद रहवासियों में काफी गुस्सा है। उन्होंने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। पुलिस को लोगों ने बताया कि साल 2014 में इस अपार्टमेंट को बिल्डर शकुंतला ढहाते और रिसाली निवासी वकील अहमद ने मिलकर बनाया था। इन लोगों ने फ्लैट बनाकर तो दिया, लेकिन जिन सुविधाओं का वादा किया था वो नहीं दी गईं।

वह लिफ्ट जिसमें हुआ हादसा। इसे बिल्डर ने 2017 में लगवाया था, लेकिन मेंटेनेंस नहीं हुआ।
वह लिफ्ट जिसमें हुआ हादसा। इसे बिल्डर ने 2017 में लगवाया था, लेकिन मेंटेनेंस नहीं हुआ।

लिफ्ट के मेंटेनेंस में लापरवाही बरतने का आरोप

इसे भी पढ़ें:  सूखने की कगार पर गंगरेल बांध : दो टीएमसी रह गया पानी, यहीं से बुझती है रायपुर की प्यास

आरोप है कि बिल्डर ने पैसे बचाने के लिए एक ही लिफ्ट 2017 में यहां लगवाई थी, लेकिन उसका प्रॉपर मेंटेनेंस नहीं किया गया। मेंटेनेंस ना होने से लिफ्ट बार-बार खराब हो रही थी। यहां फ्लैट की संख्या ज्यादा और लिफ्ट एक होने से यहां रहने वाले लोगों ने खुद मिलकर एक और लिफ्ट लगवाई। मेंटेनेंस के अभाव में बिल्डर की लगवाई लिफ्ट ही अचानक गिर गई।

वैशाली नगर क्षेत्र स्थित शकुंतला अपार्टमेंट।
वैशाली नगर क्षेत्र स्थित शकुंतला अपार्टमेंट।

चौथी मंजिल में जाते समय गिरी लिफ्ट

शिव चौधरी अपार्टमेंट के चौथे माले में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की तबीयत खराब थी। इसलिए उन्हें देखने के लिए शुक्रवार को उनकी बहन और बहनोई आए हुए थे। वे लोग लिफ्ट से आ रहे थे। जैसे ही लिफ्ट ऊपर गई, अचानक बीच में उसका वायर टूट गया और लिफ्ट सीधे नीचे जा गिरी।

इसे भी पढ़ें:  नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों को फांसी के फंदे पर लटकाया

उस समय लिफ्टे में दो बच्चों समेत चार लोग सवार थे। चारों को गंभीर चोटें आई हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अपार्टमेंट के लोग करेंगे पुलिस और निगम में शिकायत

अपार्टमेंट में रहने वाले प्रकाश महोबिया काआरोप है कि हादसे के लिए बिल्डर पूरी तरह से जिम्मेदार है। उसने फ्लैट खरीदते समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन बाद में कोई सुविधा नहीं दी। उसने टाउन एंड कंट्री विभाग के नियमों की अनदेखी की है।

हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें पूरा मुआवजा मिलना चाहिए और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए सभी कॉलोनी के लोग पुलिस और नगर निगम में लिखित शिकायत करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  निकाय चुनाव 2025 : प्रत्याशी चयन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर जल्द लग सकती है मुहर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles