Advertisment
छत्तीसगढ़

असामाजिक तत्वों ने 112 पुलिस वाहन पर बरसाए पत्थर, हमले में वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे चालक और पुलिसकर्मी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। बीती रात इवेंट पर जा रहे 112 वाहन पर असामाजिक तत्वों ने छुपकर पथराव कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. इस हमले में वाहन चालक और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए पथराव करने वालों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे और झाड़ियों में छिपे होने के कारण हमलावर भागने में सफल रहे.

जानकारी के अनुसार, बालको चेक पोस्ट लाल घाट में बीती रात इवेंट नंबर KRB/11 को सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्व सड़क पर पत्थर रखकर आने-जाने वालों का रास्ता रोक रहे हैं. सूचना मिलने पर जब 112 की टीम मौके पर पहुंची, तो झाड़ियों में छिपे असामाजिक तत्वों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया. 112 वाहन में केवल ड्राइवर और एक पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिन्होंने किसी तरह खुद को बचाया और तुरंत इसकी सूचना बालको थाना पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें:  बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, दफ्तर में नहीं हो रहा 5000 से अधिक का कैश में भुगतान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles