Advertisment
छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा: नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा: नाबालिक बालिका को आरोपी द्वारा दिनांक 15-3-2025 को बहला फुसलाकर कर आइस्क्रीम देने के बहाने अपने घर ले जाकर दैहिक शोषण किया की सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध की अपराध क्र.- 92/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) जांजगीर – चाम्पा के निर्देशन में तत्काल थाना स्तर पर टीम किया जाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप व SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चांपा जे पी गुप्ता के निर्देशन में एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो टीम द्वारा आरोपी डेविड जोसेफ निवासी मिशन रोड बरपाली चांपा को उसके निवास में दबिश देकर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को आइस्क्रीम देने का लालच देकर दैहिक शोषण करना स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

इसे भी पढ़ें:  अनियंत्रित कार नाले में गिरी : पानी में डूबने से डॉक्टर की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी चांपा, उप निरी. शील मनी टोप्पो, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आर. माखन साहू, मुद्रिका दुबे, पदम् राज सिंह, महिला आर. शकुंतला नेताम, संगीता लहरें का सराहनीय योगदान रहा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles